सीजी भास्कर, 5 नवंबर। टाटा ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम (Tata Iveco Deal) उठाया है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। यह बैठक सरकारी मुख्यालय पलाज्जो चिगी में हुई, जहां भारत और इटली के औद्योगिक व आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

इवेको ग्रुप में 89.42% हिस्सेदारी खरीदी Tata Iveco Deal
यह मुलाकात टाटा मोटर्स और इटली की वाहन निर्माता कंपनी इवेको ग्रुप के बीच करीब 36 हजार करोड़ रुपए की बड़ी डील के बाद हुई है। टाटा मोटर्स ने इवेको ग्रुप में 89.42 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।
इस सौदे के तहत करीब 3.43 अरब यूरो यानी लगभग 36 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। इससे दोनों कंपनियों की तकनीक, उत्पादन क्षमता और वैश्विक बाजार में मौजूदगी को एक साथ लाने का रास्ता खुलेगा।
ट्रक, बस और पावरट्रेन कारोबार में मिलेगी मजबूती
इवेको ग्रुप की यूरोप और लैटिन अमेरिका में मजबूत पकड़ है। कंपनी लंबे समय से यूरोप और लैटिन अमेरिकाPortugal Businessmen Death : यूरोप टूर पर गए रायपुर के कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत के क्षेत्र में काम कर रही है।
इस साझेदारी से टाटा मोटर्स को वैश्विक कमर्शियल वाहन बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने और नए बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
भारत-इटली के कारोबारी रिश्तों को मिलेगा बढ़ावा
एन चंद्रशेखरन ने इस सौदे में सहयोग के लिए इटली की सरकार और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का आभार जताया है।
टाटा और इवेको की यह साझेदारी केवल ऑटोमोबाइल क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत और इटली के आर्थिक एवं औद्योगिक संबंधों को भी नई मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
खबरें और भी हैं…US Midterm Elections : अमेरिका के चुनाव में ट्रंप की पार्टी को झटका, एलन मस्क की सियासी रणनीति भी नाकाम



