सीजी भास्कर, 04 सितंबर : रायपुर में जन्माष्टमी का उत्साह इस बार कुछ अलग रंग में नजर (Dahi Handi 2026) आने वाला है। गुढ़ियारी में होने वाले भव्य आयोजन में गोविंदा टोलियां 15 लाख रुपये के इनाम के लिए जोर आजमाइश करेंगी। वहीं मंच पर बी प्राक और लखबीर सिंह लक्खा की आवाज का जादू भी देखने को मिलेगा। यानी भक्ति, रोमांच और मनोरंजन का ऐसा संगम तैयार है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें…Smart Meter : बिजली बिल बढ़ा, टैरिफ महंगा और अब निजीकरण की तैयारी! Aap ने सरकार को घेरा
5 सितंबर को गूंजेगा ‘जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष Dahi Handi 2026
सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति और श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के विशेष सहयोग से 5 सितंबर 2026, शनिवार को विशाल दही हांडी उत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से अवधपुरी मैदान, दही हांडी उत्सव स्थल, श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी में शुरू होगा।
आयोजन का यह 16वां वर्ष है। इस बार प्रतियोगिता को पहले से ज्यादा भव्य रूप दिया गया है। दही हांडी उत्सव (Dahi Handi 2026) में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा समेत अन्य राज्यों की गोविंदा टोलियां हिस्सा लेंगी।
यह भी पढ़ें…Ganja Seized : घर में छिपाकर रखा था 6.761 किलो गांजा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
विजेता टोली को मिलेंगे 15 लाख रुपये
दही हांडी प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण 15 लाख रुपये का नगद पुरस्कार है। विजेता गोविंदा टोली को यह राशि प्रदान की जाएगी। अन्य प्रतिभागी टोलियों को भी समिति की ओर से सांत्वना राशि दी जाएगी।
समिति के अनुसार अब तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित अलग-अलग क्षेत्रों की करीब 26 गोविंदा और महिला गोविंदा टोलियों ने पंजीयन कराया है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के भंडारा, इंदौर और जबलपुर से भी टोलियां प्रतियोगिता के लिए अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…OBC Census : OBC के लिए अलग कॉलम नहीं, विनोद चंद्राकर ने केंद्र की नीयत पर उठाए सवाल
बी प्राक और लखबीर सिंह लक्खा की होगी खास प्रस्तुति
दही हांडी उत्सव में इस बार धार्मिक आयोजन के साथ भव्य सांस्कृतिक संध्या भी आकर्षण का बड़ा केंद्र रहेगी। सुपरस्टार और युवाओं के बीच लोकप्रिय गायक बी प्राक अपनी प्रस्तुति देंगे।
अंतरराष्ट्रीय भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा और छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर भी मंच पर प्रस्तुति देंगी। आयोजकों को उम्मीद है कि दही हांडी कार्यक्रम (Dahi Handi 2026) में कृष्ण भक्तों के साथ बड़ी संख्या में युवा भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें…Pendra Road : गड्ढे भरते-भरते थक गया PWD, बारिश में फिर खुल गई सड़क की पोल
पुरुष, महिला और ग्रीस वाले खंभे की प्रतियोगिता
इस बार पुरुष दही हांडी और महिला दही हांडी के साथ ग्रीस युक्त खंभा दही हांडी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। अलग-अलग राज्यों से आने वाली गोविंदा टोलियां अपनी ताकत, साहस और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगी।
प्रतियोगिता में टोलियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के चलते इस बार प्रतिस्पर्धा और भी ज्यादा दिलचस्प रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें…Rikesh Sen Initiative : महिलाओं के लिए विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, अब 1 रुपये में मिलेगी सेनेटरी नेपकिन
सुरक्षा के लिए पुलिस और एंबुलेंस की व्यवस्था
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। समिति ने प्रशासन के सहयोग से पुलिस व्यवस्था, प्राथमिक उपचार केंद्र और आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की है।
श्रद्धालुओं के बैठने के लिए भी समुचित इंतजाम किए गए हैं। समिति ने सभी गोविंदा टोलियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें…Suzuki Motors Jobs : ITI वालों के लिए खुला नौकरी का मौका, 10 सितंबर को कैंप; उम्र और योग्यता जानें
कृष्ण भक्तों से शामिल होने की अपील
सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल ने कृष्ण भक्तों, युवाओं और रायपुरवासियों से बड़ी संख्या में आयोजन में पहुंचने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि सभी मिलकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भव्य तरीके से मनाएं और दही हांडी उत्सव (Dahi Handi 2026) में “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष के साथ उत्सव को यादगार बनाएं।




