CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Murder Case : चादर से बंधा मिला शव, पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में छिपाकर ले जा रहे थे

Raipur Murder Case : चादर से बंधा मिला शव, पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में छिपाकर ले जा रहे थे

By Newsdesk Admin
04/09/2026
Share
Raipur Murder Case : चादर से बंधा मिला शव, पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में छिपाकर ले जा रहे थे
Raipur Murder Case : चादर से बंधा मिला शव, पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में छिपाकर ले जा रहे थे

सीजी भास्कर, 04 सितंबर : हत्या का मामला (Raipur Murder Case) सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। रात के अंधेरे में एक संदिग्ध वाहन पुलिस की नजर में आया। वाहन को रोकने की कोशिश हुई तो चालक ने भागने की कोशिश की। पीछा करने के बाद जब वाहन की तलाशी ली गई तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

Contents
  • चादर से बंधा मिला शव
  • संदिग्ध वाहन का पीछा करते हुए पहुंची पुलिस
  • पुलिस की गाड़ी देखकर तेज भगाया वाहन
  • मोबाइल नंबर से मिली अहम कड़ी
  • मामला खमतराई थाना क्षेत्र से जुड़ा
  • शाम तक हो सकता है खुलासा

 

 

यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Rain Alert : 2 दिन बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा

 

चादर से बंधा मिला शव

पुलिस के मुताबिक टाटा मैजिक के अंदर एक व्यक्ति चादर से बंधी हालत में पड़ा था। उसका एक पैर चादर से बाहर दिखाई दे रहा था। जांच करने पर व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। शव की स्थिति और उसे चादर से बांधे जाने के कारण पुलिस को आशंका है कि हत्या (Raipur Murder Case) के बाद शव को कहीं ले जाकर ठिकाने लगाने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

यह भी पढ़ें…SLRM Center Video : ‘डिस्को डांसर’ पर झूमे स्वास्थ्य अधिकारी, पार्टी का VIDEO वायरल, निगम ने भेजा नोटिस

 

 

संदिग्ध वाहन का पीछा करते हुए पहुंची पुलिस

चार सितंबर की रात धरसींवा पुलिस की टीम रात्रि गश्त पर थी। करीब 1:15 बजे ग्राम परसतराई में नहर पुलिया के पास पुलिस को सामने से टाटा मैजिक आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी पीछे करने लगा। पूछताछ में उसने खुद को रावाभाठा निवासी बताया और वाहन को बुकिंग में चलाने की बात कही। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।

इसी दौरान मोटरसाइकिल से दो और युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक ने खुद को रावाभाठा का जिला अध्यक्ष बताया। दोनों मोटरसाइकिल सवार आगे निकल गए, जबकि टाटा मैजिक चालक लगातार वाहन पीछे ले जाता रहा।

 

 

यह भी पढ़ें…IPS Dangi Case : डांगी केस में हाईकोर्ट सख्त, शासन को 7 दिन में जवाब देने का आखिरी मौका

 

 

पुलिस की गाड़ी देखकर तेज भगाया वाहन

पुलिस ने मुरेठी रोड की तरफ पेट्रोलिंग वाहन खड़ा कर रास्ता रोकने का प्रयास किया। इसके बाद चालक ने टाटा मैजिक को परसतराई बस्ती की ओर तेज गति से दौड़ा दिया।

पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया। शीतला मंदिर के पास पहुंचते ही चालक ने टाटा मैजिक छोड़ दिया। इसके बाद चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गए। पुलिस ने दोनों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। इसके बाद टीम वापस वाहन के पास पहुंची और उसकी तलाशी ली।

 

 

यह भी पढ़ें…Hanuman Ansh Box Office : ‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार पड़ी धीमी

 

 

मोबाइल नंबर से मिली अहम कड़ी

 

टाटा मैजिक पर लिखे मोबाइल नंबर की जांच की गई। पुलिस के अनुसार यह नंबर संजय उर्फ मोरध्वज चौहान, निवासी रावाभाठा, थाना खमतराई से जुड़ा मिला है। अब पुलिस वाहन, मोबाइल नंबर और मौके से फरार हुए लोगों के बीच संबंधों की जांच कर रही है। साथ ही मृतक की पहचान करने के प्रयास भी जारी हैं।

 

 

यह भी पढ़ें…Raipur Waterlogging Viral Video : जलभराव को लेकर जताई नाराजगी, BJP पार्षदों ने की शिकायत

 

 

मामला खमतराई थाना क्षेत्र से जुड़ा

जांच में घटना (Raipur Murder Case) से संबंधित स्थान रायपुर खमतराई थाना क्षेत्र का पाए जाने के बाद पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई की है। मर्ग कायम कर डायरी अग्रिम जांच के लिए थाना खमतराई भेजी गई है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश के साथ फरार लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मृतक की पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

 

यह भी पढ़ें…Cooperative Bank Recruitment : छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती, रायपुर में सबसे ज्यादा 508 वैकेंसी

 

 

शाम तक हो सकता है खुलासा

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस अब हत्या (Raipur Murder Case) की वजह, मृतक की पहचान और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच आगे बढ़ने के साथ पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकती है। पुलिस शुक्रवार शाम तक मामले का खुलासा कर सकती है।

 

खबरें और भी हैं : Polytechnic Lecturer Recruitment : पालीटेक्निक में व्याख्याता के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन

 

Illegal Liquor Case :  अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4  गिरफ्तार
Raipur Crime News : ₹100 के लिए भड़की रंजिश, पत्नी के सामने युवक की कैंची से हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Delhi Double Murder Case  : देर रात घर में घुसे बदमाश, मां-बेटे की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या
Raipur Pool Party Poster Viral : 4,999 एंट्री वाले कथित सीक्रेट पूल पार्टी की जांच शुरू
Korba Theft : दर्री में एक रात दो दुकानों में चोरी, छप्पर तोड़कर नकदी और सामान ले गए चोर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

tal Awas Fire Accident
Atal Awas Fire Accident : बिलासपुर के अटल आवास में भीषण आग, 5 बाइक जलकर खाक; जान बचाने छत से कूदे लोग

Atal Awas Fire Accident : आग बुझने के…

Chhattisgarh Navratri 2026
Chhattisgarh Navratri 2026 : छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महाष्टमी पर हवन-कन्या पूजन; अष्टमी के बाद शुरू होगी नवमी तिथि

Chhattisgarh Navratri 2026 : कुछ श्रद्धालु मंगलवार, 20…

Raigarh Ration Shop Case : रायगढ़ में राशन दुकान से 3.22 लाख रुपए का खाद्यान्न गायब, महिला समूह के 10 पदाधिकारियों समेत 11 पर केस
Raigarh Ration Shop Case : रायगढ़ में राशन दुकान से 3.22 लाख रुपए का खाद्यान्न गायब, महिला समूह के 10 पदाधिकारियों समेत 11 पर केस

Raigarh Ration Shop Case : पुलिस ने आरोपियों…

Bastar Illegal Liquor Seizure
Bastar Illegal Liquor Seizure : बस्तर में 5 लाख की अवैध शराब जब्त, दशहरा मेले में खपाने की थी तैयारी

Bastar Illegal Liquor Seizure : पुलिस के अनुसार,…

Ganja Smuggling Case
Ganja Smuggling Case : बलौदाबाजार में 15.5 किलो गांजा जब्त, सप्लाई करने वाले समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

Ganja Smuggling Case : कार्रवाई के दौरान पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?