सीजी भास्कर, 21 जुलाई। रायपुर में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के बढ़ते मामलों को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सख्ती शुरू कर दी है। शहर के विभिन्न स्कूलों के बाहर की गई जांच के दौरान 61 नाबालिग छात्रों को दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। इसके बाद सभी छात्रों के अभिभावकों को यातायात मुख्यालय बुलाकर काउंसलिंग की गई और भविष्य में बच्चों को वाहन नहीं देने की हिदायत दी गई। (Raipur Minor Drivers)
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की यातायात शाखा द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूलों के बाहर इस तरह की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी ताकि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
यह भी पढ़ें : School Bus : स्कूल बसों पर चला प्रशासन का डंडा, जांच में मिली बड़ी लापरवाही, नाबालिग वाहन चालकों पर भी कार्रवाई

काउंसलिंग के दौरान अभिभावकों को सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े वीडियो और प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कम उम्र में वाहन चलाने के जोखिमों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभियान (Raipur Minor Drivers) का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं को रोकना है।
यह भी पढ़ें : Helmet Rally : सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली पुलिस, जनजागरूकता रथ के साथ हेलमेट रैली ने लोगों का खींचा ध्यान
यातायात पुलिस ने अभिभावकों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199ए के प्रावधानों की भी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग को वाहन चलाने देना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में वाहन मालिक या अभिभावक पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना, तीन वर्ष तक की सजा और नाबालिग के 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद भी निर्धारित अवधि तक ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं किए जाने का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें : Black Spot : सड़क हादसों को लेकर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अधिकांश छात्रों की यह पहली गलती थी। इसलिए उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। साथ ही अभिभावकों से अपील (Raipur Minor Drivers) की गई कि सुविधा के लिए बच्चों को दोपहिया वाहन न दें और स्कूल आने-जाने के लिए स्कूल बस या अन्य सुरक्षित परिवहन व्यवस्था का ही उपयोग करें।
यह भी पढ़ें : Vishnu Deo Sai Statement : सड़क पर सतर्कता ही जीवन की सुरक्षा, जागरूकता से घटेंगी दुर्घटनाएं : मुख्यमंत्री साय
यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। यदि भविष्य में नाबालिग वाहन चलाते पाए गए तो संबंधित वाहन मालिक और अभिभावकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ख़बरें और भी हैं : Raipur minor driving : नाबालिगों की बेलगाम ड्राइविंग बनी चिंता


