CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hit and Run Case  :  थाने के सामने बुजुर्ग को कुचलकर भागा वाहन, मौके पर दर्दनाक मौत

Hit and Run Case  :  थाने के सामने बुजुर्ग को कुचलकर भागा वाहन, मौके पर दर्दनाक मौत

By Newsdesk Admin
12/06/2026
Share
Hit and Run Case 
Hit and Run Case 

सीजी भास्कर, 12 जून : बलौदाबाजार जिले के पलारी क्षेत्र अंतर्गत गिधपुरी थाना के सामने गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे (Hit and Run Case) में 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी वाहन तक नहीं पहुंच सकी है।

Contents
  • मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने देखा शव
  • 24 घंटे बाद भी नहीं मिला आरोपी वाहन
  • ओवरलोड रेत वाहनों पर ग्रामीणों का संदेह
  • रेत घाटों से जुटाई जाएगी जानकारी
  • जल्द गिरफ्तारी की मांग

जानकारी के अनुसार ग्राम गिधपुरी निवासी यशवंत पुरानवे (62 वर्ष) प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 4:30 बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान गिधपुरी थाना के ठीक सामने एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने देखा शव

घटना के कुछ समय बाद टहलने निकले अन्य ग्रामीणों ने सड़क पर शव पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गिधपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

24 घंटे बाद भी नहीं मिला आरोपी वाहन

हादसे के एक दिन बाद भी पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और चालक का पता नहीं लगा सकी है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि हादसा थाना परिसर के सामने हुआ, इसके बावजूद आरोपी वाहन की पहचान नहीं हो पाना कई सवाल खड़े करता है।

ओवरलोड रेत वाहनों पर ग्रामीणों का संदेह

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि गिधपुरी-घोटिया मार्ग पर दिन-रात बड़ी संख्या में ओवरलोड हाइवा और अन्य भारी वाहन अवैध रेत परिवहन में लगे रहते हैं। सुबह के समय भी इस मार्ग पर रेत से भरे वाहन लगातार गुजरते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत खनन और परिवहन की शिकायतें मिलती रही हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वाहन ने ही बुजुर्ग को टक्कर मारी होगी।

रेत घाटों से जुटाई जाएगी जानकारी

मामले में थाना प्रभारी सुखेन देशमुख ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है और रेत घाटों से भी वाहनों की जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

जल्द गिरफ्तारी की मांग

परिजन और ग्रामीण आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

DD Hospital Negligence  :  गंभीर लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन थिएटर और ICU सील 
Principal Promotion Counseling: रायपुर में 20 से 23 अगस्त तक 845 नव पदोन्नत प्राचार्यों के लिए ओपन काउंसिलिंग
15 दस्तावेज भी नहीं बचा सके नागरिकता का दावा, जानिए फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल कैसे करता है फैसला
Chhattisgarh Holiday News :छुट्टी का तोहफा! राज्योत्सव के दिन स्कूल और कॉलेज बंद, GAD ने जारी किया आदेश
Maoist Explosives Seizure : छत्तीसगढ़ में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, माओवादी समर्थक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Blackmail Case 
AI Blackmail Case : फर्जी फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग, महिला से ₹5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार

AI Blackmail Case : पीड़िता की शिकायत के बाद…

Korba Family Attack
Korba Family Attack : सोते परिवार पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग महिला की हत्या

Korba Family Attack : इस घटना का एक…

Pendra News
Pendra News : पेण्ड्रा में अग्रवाल समाज ने उठाई नए समाज भवन की मांग, महिला मंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष से की मुलाकात

पेण्ड्रा में अग्रवाल समाज के नए समाज भवन…

BSP Quarters
BSP Quarters : सरकारी आवासों पर आखिर किसका कब्जा, सैकड़ों क्वार्टरों को लेकर उठे बड़े सवाल

नंदिनी माइंस टाउनशिप में इन दिनों सरकारी आवासों…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवती की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने प्रेमी को दबोचा

Surajpur Murder Case : पुलिस आरोपी से पूछताछ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?