सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बिलासपुर में आंधी और बारिश की आशंका (Cyclone Alert) है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें…Cyclone Alert : बस्तर में चक्रवात का असर, भारी बारिश की चेतावनी और स्कूलों में छुट्टी
बिजलीकर्मियों की छुट्टियां रद्द Cyclone Alert
मौसम को देखते हुए बिजली विभाग ने 27 से 29 अक्टूबर तक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। फ्यूज कॉल सेंटर को 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम के सभी आठ जोन को भी जलभराव और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। आपात स्थिति में बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 07752-471224 या 112 पर संपर्क कर सकते हैं।
स्कूल खुलेंगे, रोजगार मेला स्थगित
जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूल नियमित समय पर खुलेंगे। 29 अक्टूबर को स्कूलों के संचालन का फैसला मौसम देखकर लिया जाएगा। वहीं, कोनी में 190 पदों के लिए आयोजित होने वाला रोजगार मेला स्थगित कर दिया गया है।
अस्पतालों को भी अलर्ट
सिम्स, जिला अस्पताल और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे ने यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है। नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने और नदी के पास जाने से बचने की अपील की गई है।
खबरें और भी हैं…Sandeep Agrawal : करोड़ों की ठगी मामले में 13 महीने से फरार भिलाई का भाजपा नेता झारखंड से गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड पर


