CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

By Newsdesk Admin
21/09/2026
Share
Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

सीजी भास्कर, 21 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर समेत प्रदेश के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। (Weather Rain Alert)

Contents
  • जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत : Weather Rain Alert 
  • बालोद में सबसे ज्यादा 70 मिलीमीटर बारिश
  • रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार : Weather Rain Alert 
  • बारिश और बिजली गिरने के दौरान सावधानी जरूरी

प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने के कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम में अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिन तक बारिश-आंधी का अलर्ट; तापमान में 3-5 डिग्री तक गिरावट के आसार

जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत : Weather Rain Alert 

जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बलौदा क्षेत्र के महुदा गांव में कुछ ग्रामीण बाड़ी में काम कर रहे थे। अचानक मौसम बदलने के बाद वे बारिश से बचने के लिए एक झोपड़ी में चले गए, जहां बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नरेश खेरवार, राम भरोस पटेल और तुलसी राम पटेल के रूप में हुई है। वहीं अंजू पटेल, दुलारा बाई और बैशाखू खेरवार घायल हुए हैं। तीनों का उपचार जारी है। इसके अलावा अकलतरा थाना क्षेत्र में सीसीआई प्लांट के पास बिजली गिरने से दूज राम जाटवार की भी मौत हुई।

 

यह भी पढ़ें : Extreme Weather Alert India : देशभर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में लू का खतरा

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

 

बालोद में सबसे ज्यादा 70 मिलीमीटर बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान बालोद में सबसे ज्यादा 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कवर्धा और कांकेर में 60-60 मिलीमीटर, सुकमा में 50 मिलीमीटर, जगदलपुर, मल्हारकोटा और अंबिकापुर में 40-40 मिलीमीटर बारिश हुई।

पेंड्रा रोड, कुसमी, कोटा, तखतपुर, भाटापारा, डोंगरगढ़, बेमेतरा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, अकलतरा, रायपुर समेत कई अन्य इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert: अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि का खतरा, रायपुर में बदलेगा मौसम का मिजाज

रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार : Weather Rain Alert 

राजधानी रायपुर में 21 सितंबर को बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़ें : Lightning Strike Alert: सरगुजा में आकाशीय बिजली का कहर, बच्ची की मौत; छत्तीसगढ़ में बदला मौसम मिजाज

बारिश और बिजली गिरने के दौरान सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना (Weather Rain Alert) जताई है। इससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।

बारिश और आंधी के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे तथा बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज: रायपुर में रुक-रुककर बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Chhattisgarh Weather Alert: बदला मौसम, अगले 48 घंटे आंधी-बारिश और ओलों का खतरा
Raipur Drug Bust 2026: नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार, 42 किलो गांजा, MDMA और हजारों टैबलेट जब्त
Vedanta Industrial Accident Inquiry : वेदांता प्लांट हादसे में 17 मौतें, कांग्रेस बोली- ‘हादसा नहीं हत्या’!
शक के साए तले वारदात: उपसरपंच प्रतिनिधि की कुल्हाड़ी से हत्या
Dhamtari Gambling : स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था हार जीत का खेल, पुलिस पहुंची तो मच गई खलबली, 10 जुआरी पकड़े गए

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Heroin Supply Ringleader Arrested
Heroin Supply Ringleader Arrested : बिलासपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार, पंजाब से जुड़ा नेटवर्क

Heroin Supply Ringleader Arrested : पुलिस का कहना…

Food Department Inspection
Food Department Inspection : रायगढ़ में खाद्य विभाग की जांच, विजय ट्रेडर्स से मिठाई-नमकीन के 4 सैंपल लिए

Food Department Inspection : टीम ने दुकान संचालक…

Food Safety Inspection
Food Safety Inspection :  दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की जांच, बालाजी स्वीट्स से बेसन लड्डू और खोवा के सैंपल

दीपावली के त्योहार को देखते हुए बिलासपुर में…

Bijapur Naxal
Bijapur Naxal :  कर्रेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों का बड़ा जखीरा बरामद, जंगल में छिपाकर रखे थे 711 ग्रेनेड लॉन्चर सेल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के पुराने…

Firecracker Seizure
Firecracker Seizure :  रायगढ़ में सड़क किनारे पटाखे बेचने पर कार्रवाई, प्रशासनिक टीम ने जब्त किया सामान

दीपावली से पहले रायगढ़ में पटाखा दुकानों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?