CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत

Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत

By Newsdesk Admin
20/09/2026
Share
Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत
Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत

सीजी भास्कर, 20 सितंबर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव और बीजापुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम अलर्ट (Chhattisgarh Weather Alert) के बीच इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

Contents
  • अकलतरा में भी बिजली गिरने से मौत
  • रायपुर में भी बारिश और गरज-चमक के आसार
  • 22 सितंबर से बढ़ सकती है बारिश

 

यह भी पढ़ें : Extortion Threat : ढेबर परिवार से 50 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला, बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी

 

शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र के महुदा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। बारिश से बचने के लिए बाड़ी में काम कर रहे छह लोग एक झोपड़ी में रुके थे। इसी दौरान झोपड़ी पर बिजली गिर गई। हादसे में नरेश खैरवार (24), रामभरोस पटेल (32) और तुलसी राम पटेल (51) की मौत हुई। घायलों में अंजू पटेल (26), दुलारा बाई (46) और बैशाखू (32) शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें :  Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद के समाधान की उम्मीद, CM साय बोले- जल्द निकलेगा रास्ता

 

अकलतरा में भी बिजली गिरने से मौत

अकलतरा थाना क्षेत्र में सीसीआई प्लांट के पास भी आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई। यहां 55 वर्षीय दूज राम जाटवार की मौत हुई। इस तरह जिले में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की जान गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बलौदा की घटना में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीनों घायलों का उपचार जारी है। आकाशीय बिजली हादसा (Chhattisgarh Lightning Strike) सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई है।

 

यह भी पढ़ें :   Shafali Verma Century : 49 गेंदों में शतक, एशियन गेम्स में लेडी सहवाग ने रचा इतिहास

 

रायपुर में भी बारिश और गरज-चमक के आसार

राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

 

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Indore Video Controversy : इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के वीडियो पर विवाद, BJP नेताओं ने जताई आपत्ति

 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के साथ 21 सितंबर को अवदाब और 22 सितंबर को गहरे अवदाब में बदलने की संभावना जताई गई है।

 

यह भी पढ़ें :  GST Gutkha Factory Raid : कुम्हारी में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त

 

22 सितंबर से बढ़ सकती है बारिश

इस सिस्टम के प्रभाव से 22 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। बारिश का पूर्वानुमान (Chhattisgarh Rainfall Forecast) देखते हुए लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : Balaji Gas Booking Transfer : बालाजी गैस के 15 हजार ग्राहकों को राहत, दूसरी एजेंसियों से मिलेगी डिलीवरी

 

आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की आशंका के बीच लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं के पास खड़े होने से भी बचना चाहिए। मौसम में बदलाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर रखना जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें : Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Heavy Rain Chhattisgarh : बारिश ने मचाई तबाही, सड़कें धंसीं, पुलियां टूटीं 
Home Minister Visit : अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर में ठहराव और दंतेवाड़ा में बनेगी नई रणनीति
Activa Theft Gang Busted : रायपुर में 36 एक्टिवा चोरी करने वाला गिरोह ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 21 गिरफ्तार
Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला
Attack on students in a restaurant : लाठी-डंडों और पाइप से बेरहमी से पीटा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Crime
Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार

पति के इलाज के लिए लिए गए 20…

Chakradhar Samaroh
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

Learning License :  लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए सड़क सुरक्षा…

Canada Plane Crash
Canada Plane Crash :  कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?