रायपुर, 13 अगस्त। धमतरी जिले के सिहावा इलाके में सार्वजनिक जगहों पर देर रात तक चल (Dhamtari Gambling) रहे जुए को लेकर आसपास के लोगों के बीच चर्चा थी। पुलिस को भी लगातार ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद टीम ने अलग अलग स्थानों पर निगरानी बढ़ाई और मौका मिलते ही दबिश देकर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान सेमरा और रतावा गांव में स्ट्रीट लाइट के नीचे ताश की पत्तियों के साथ रुपये पैसों की बाजी लगाते लोग मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर कुल 10 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 6 हजार 730 रुपये नकद और ताश की 52 पत्ती जब्त की गई।

यह भी पढ़ें : Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!
सेमरा में दो जुआरी पकड़ाए Dhamtari Gambling
पहली कार्रवाई ग्राम सेमरा गौठान के अंदर स्ट्रीट लाइट के नीचे की गई। यहां पुलिस टीम ने छन्नू लाल साहू उम्र 39 वर्ष और वेद कुमार नेताम उम्र 26 वर्ष को रुपये पैसों की हार जीत का दांव लगाकर काटपत्ती खेलते हुए पकड़ा।
दोनों के कब्जे से 530 रुपये नकद और ताश की 52 पत्ती बरामद की गई। दोनों आरोपी ग्राम सेमरा थाना सिहावा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
रतावा में आठ लोगों पर शिकंजा
दूसरी कार्रवाई ग्राम रतावा के गौरा चौक में हुई। यहां स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे आठ लोगों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रंगे हाथ पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों में सोनसाय नेताम उम्र 27 वर्ष, जीतेन्द्र कुमार नेताम उम्र 34 वर्ष, सिवन नेताम उम्र 35 वर्ष, केशव नेताम उम्र 35 वर्ष, सोनऊ राम नेताम उम्र 30 वर्ष, गुलाब सिंह ठाकुर उम्र 62 वर्ष, महेश पल्ली उम्र 62 वर्ष और लीलेश्वर पवार उम्र 62 वर्ष शामिल हैं।
इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 6 हजार 200 रुपये नकद और ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
यह भी पढ़ें : Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय
कुल 10 जुआरियों पर कार्रवाई Dhamtari Gambling
सिहावा पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों प्रकरणों में आरोपियों के कब्जे से कुल 6 हजार 730 रुपये नकद और ताश की 52 पत्ती बरामद हुई है।
पुलिस ने दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ निवारण अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Private Schools : सरकारी किताबें नहीं उठाने पर प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, कलेक्टर ने बुलाई विशेष बैठक
अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में जुआ सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई (Dhamtari Gambling) की जा रही है। धमतरी पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ सट्टा या किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को पनपने नहीं दिया जाएगा।
पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्रों में कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं : Eklavya School Protest : तीसरी बार सड़क पर उतरे छात्र, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े



