CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Street Light Scam : छत्तीसगढ़ में 30 करोड़ की स्ट्रीट लाइट खरीदी घोटाला, आम आदमी पार्टी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Chhattisgarh Street Light Scam : छत्तीसगढ़ में 30 करोड़ की स्ट्रीट लाइट खरीदी घोटाला, आम आदमी पार्टी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

By Newsdesk Admin
17/07/2025
Share
Chhattisgarh Street Light Scam
Chhattisgarh Street Light Scam

रायपुर, 16 जुलाई। Chhattisgarh Street Light Scam : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा है कि भाजपा राज में छत्तीसगढ़ के हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है हर विभाग के बड़े अधिकारी और मंत्री आंख बंद कर बैठे हुए हैं।उन्होंने बताया कि किस तरह क्रेडा की मंजूरी लिए बगैर ही दो साल में 30 करोड़ की स्ट्रीट लाइट की खरीदी की गयी,इसमें गंभीर बात ये है कि फाइलों मंजूरी सोलर स्ट्रीट लाइट की ली गयी जबकि खरीदी स्ट्रीट लाइट की गयी।

फर्जीवाड़ा इतना बड़ा कि जिलों के ग्राम पंचायतों ने अपनी मर्जी से जिस कंपनी से जो चाहा खरीद लिया। बिना जांच के कंपनी को भुगतान भी हो गया। मामला पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार का है। 30 करोड़ से ज्यादा की खरीदी बिना किसी दस्तावेजों और परीक्षण के कर ली गई। जांच करने वाली समिति का दावा है कि अधिकतर खरीदी कागजों में की गई।

प्रदेश महासचिव (सोशल मीडिया, मीडिया प्रभारी),मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि 2020- 21 और 2021-22 में बस्तर, जगदलपुर, कोंडागांव और कांकेर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण पंचायत और जिला पंचायत में पदस्थ अफसरों के बयान तक नहीं लिए (Chhattisgarh Street Light Scam)गए, पूरे मामले में बड़े अफसरों को भी बचाने की कोशिश की जा रही है। 2020 से 2022 तक सुकमा, बस्तर, जांजगीर-चांपा, कोंडागांव और कांकेर में सौर स्ट्रीट लाइट (स्टैंड अलोन सोलर स्ट्रीट लाइट) की खरीदी करने की योजना बनी तय किया गया कि इसका पूरा काम छत्तीसगढ़ क्रेडा से कराया जाएगा,

लेकिन अफसरों ने इसमें गोलमाल किया। बस्तर जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित 311 गांवों में 172 में 484 स्ट्रीट लाइटें लगानी थी। इस काम के लिए तत्कालीन सरकार ने तकनीकी स्वीकृति में कार्य का नाम “सोलर स्ट्रीट लाइट” लिखा लेकिन बाद में जब यह फाइल आगे बढ़ी तो इसी काम को प्रशासनिक स्वीकृति में कार्य का नाम “स्ट्रीट लाइट” लिख दिया।यानी जो काम क्रेडा दफ्तर से होना था, वो अब कहीं से भी कराने की आजादी मिल गई।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी व प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह ने कहा कि इसके बाद बस्तर के हर जिले में इसी तरह से फर्जीवाड़ा किया गया। सुकमा में भी 33 ग्राम पंचायतों में सौर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 96.13 लाख मिले। लेकिन खरीदी ग्राम पंचायतों के माध्यम से स्ट्रीट लाइट की कर ली (Chhattisgarh Street Light Scam)गई। 17.23 करोड़ की हल्की मशीनरी, नलकूप गेट जगदलपुर में,1.81 करोड़ की मशीनरी और पंप सुकमा में,

2.96 करोड़ की ट्यूबवेल, पाइप मशीनरी जांजगीर में,

8 करोड़ की लाइट मशीनरी, ट्यूबवेल कोंडागांव में,14.4 लाख की सोलर लाइट कांकेर में

खरीदी की गयी। मामले में सिर्फ 3 लोगों पर fir हुई है और बड़े अफसरों को जांच में छोड़ दिया गया है।

रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, महासचिव प्रदुमन शर्मा,रायपुर शहर अध्यक्ष पुनारद निषाद, उपाध्यक्ष मिथलेश साहू ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य सरकार से मांग करती है है कि मामला बड़ा है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि दोषी बड़े अधिकारी और कमीशन लेने वाले नेताओं का नाम उजागर हो सके।

CG News : फिर एक जवान ने चुनी मौत की राह, AK-47 से खुद की ली जान..
“IVF से बच्चा” के नाम पर दो निजी अस्पतालों ने महिला को लगाया लाखों रुपए का चूना, 2 लाख में नौकरी दिलाने की ठगी करने वाले सरकारी क्लर्क की नौकरी समाप्त करने और किडनी मरीज़ को CM से 1 लाख रुपए दिलाने होगी अनुशंसा
Chhattisgarh High Court Reversed : सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, छत्तीसगढ़ से संबंधित हाईकोर्ट के फैसले को पलटा गया
Chhattisgarh Custom Milling Crisis : रैक पॉलिसी में फंसी मिलिंग, केंद्र व राज्य की जरूरतें अब तक पूरी नहीं, 30 जून 2025 तक पूरा होना था चावल जमा
Jal Jeevan Mission Payment Protest : लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों का शक्ति प्रदर्शन, आज नीर भवन का घेराव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

Diesel Theft
Diesel Theft : रायगढ़ में हाईवे पर डीजल चोरी का खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे आरोपी

रायगढ़ में हाईवे किनारे खड़े ट्रेलरों से डीजल…

Salon Theft
Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित सैलून से लाखों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?