CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Power transfer North Korea : किम जोंग उन के बाद कौन संभालेगा उत्तर कोरिया की सत्ता? बेटी किम जु-ए और बहन किम यो-जोंग के बीच उत्तराधिकार की चर्चा तेज

Power transfer North Korea : किम जोंग उन के बाद कौन संभालेगा उत्तर कोरिया की सत्ता? बेटी किम जु-ए और बहन किम यो-जोंग के बीच उत्तराधिकार की चर्चा तेज

By Newsdesk Admin
12/11/2026
Share
Transfer power North Korea : किम जोंग उन के बाद कौन संभालेगा उत्तर कोरिया की सत्ता? बेटी किम जु-ए और बहन किम यो-जोंग के बीच उत्तराधिकार की चर्चा तेज
Transfer power North Korea : किम जोंग उन के बाद कौन संभालेगा उत्तर कोरिया की सत्ता? बेटी किम जु-ए और बहन किम यो-जोंग के बीच उत्तराधिकार की चर्चा तेज

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग उन की सेहत और सत्ता हस्तांतरण को लेकर अटकलेंश तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम जोंग उन अपनी करीब 13 साल की बेटी किम जु-ए को अपना उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से सैन्य कार्यक्रमों, मिसाइल परीक्षणों और सार्वजनिक आयोजनों में बेटी की बढ़ती मौजूदगी को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि, सत्ता की इस दौड़ में उनकी बहन किम यो-जोंग भी एक अहम दावेदार मानी जा रही हैं। (Power transfer North Korea)

Contents
  • सार्वजनिक कार्यक्रमों में बढ़ रही बेटी की मौजूदगी : Power transfer North Korea
  • किम परिवार की चौथी पीढ़ी को सत्ता सौंपने की तैयारी?
  • किम यो-जोंग बन सकती हैं बड़ी चुनौती : Power transfer North Korea

यह भी: बेटी के लिए दूल्हा ढूंढने निकली मां, खुद बन गई उसी की दुल्हन! शाहजहांपुर में अजब-गजब शादी

सार्वजनिक कार्यक्रमों में बढ़ रही बेटी की मौजूदगी : Power transfer North Korea

किम जु-ए लगातार अपने पिता के साथ सैन्य कार्यक्रमों और मिसाइल परीक्षणों में नजर आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय दौरों और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों में भी उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया जा रहा है कि किम जोंग उन अपनी बेटी को भविष्य के शासक के रूप में तैयार कर रहे हैं।

Transfer power North Korea : किम जोंग उन के बाद कौन संभालेगा उत्तर कोरिया की सत्ता? बेटी किम जु-ए और बहन किम यो-जोंग के बीच उत्तराधिकार की चर्चा तेज
Transfer power North Korea : किम जोंग उन के बाद कौन संभालेगा उत्तर कोरिया की सत्ता? बेटी किम जु-ए और बहन किम यो-जोंग के बीच उत्तराधिकार की चर्चा तेज

समाचार पढ़ें : Chief Minister Vishnudeo’s Diwali : परिवार के साथ दिवाली मनाने जशपुर पहुंचे CM विष्णुदेव साय, लोगों से की मुलाकात; PM मोदी के बस्तर दौरे की सराहना की

किम परिवार (North Korea) का शासन लंबे समय से कायम है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यहां सत्ता हस्तांतरण में परिवार के खून के रिश्ते को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। ऐसे में महिला होने के बावजूद किम जु-ए के उत्तराधिकारी बनने की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता।

किम परिवार की चौथी पीढ़ी को सत्ता सौंपने की तैयारी?

उत्तर कोरिया की राजनीतिक व्यवस्था में किम परिवार को विशेष दर्जा हासिल है। किम जु-ए को अभी से सेना और पार्टी के सामने पेश करने के पीछे भविष्य में सत्ता हस्तांतरण को आसान बनाने की रणनीति मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इससे संभावित राजनीतिक विरोध और सत्ता संघर्ष को रोकने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Mock Parliament Remark : अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- नकली संसद में PM बन जाते, सोनिया जी का सपना पूरा हो जाता

जोंग की सेहत को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच उत्तराधिकारी तय करने की चर्चा भी तेज हुई है। हालांकि, किम जु-ए को आधिकारिक रूप से उत्तराधिकारी घोषित किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

समाचार और भी : India Inflation Repo Rate : प्याज के दाम करीब दोगुने, अल नीनो का खतरा बढ़ा; क्या दिसंबर में फिर महंगा होगा कर्ज?

किम यो-जोंग बन सकती हैं बड़ी चुनौती : Power transfer North Korea

किम जु-ए के सामने सबसे बड़ी चुनौती किम जोंग उन की ताकतवर बहन किम यो-जोंग हो सकती हैं। वह उत्तर कोरिया की राजनीति में प्रभावशाली भूमिका निभाती हैं और उन्हें किम परिवार के सबसे शक्तिशाली चेहरों में गिना जाता है।

यह खबर भी पढ़ें : Belonging : A Journey of Love ; राजीव गांधी की हत्या के बाद की तस्वीरें आज तक नहीं देख पाईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने मां को ऐसे संभाला था

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर किम जोंग उन की सेहत अचानक बिगड़ती है तो क्या किम यो-जोंग अपनी भतीजी को सत्ता सौंपना स्वीकार करेंगी या खुद नेतृत्व का दावा पेश करेंगी। उत्तर कोरिया (Power transfer North Korea) के पास परमाणु हथियार हैं और उसकी आबादी करीब 2.6 करोड़ है। ऐसे में वहां सत्ता को लेकर किसी भी तरह का संघर्ष पूरे एशिया और अमेरिका के लिए चिंता का विषय बन सकता है। फिलहाल उत्तर कोरिया के अगले शासक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Job Scam in Durg : Goodway Fashion कंपनी में लड़कियों को बनाया बंधक
BCCI takes major action in IPL 2026 : हनी-ट्रैप अलर्ट के बाद खिलाड़ियों, मालिकों और सपोर्ट स्टाफ पर सख्त निगरानी
दिल दहला देने वाली घटना : मां की मौत के बाद पिता ने बेटी को जानवरों के बाड़े में किया कैद..
Custom Officer Attack: कोलकाता में 4 साल की बच्ची के सामने पिता को पीटा गया, 50 लोगों ने घर पर बोला हमला
Facebook से पहचान बदली प्यार में….., शादी का प्रलोभन दे स्टूडेंट युवती से भिलाई में लगातार दुष्कर्म…., शादी की जिद बाद फोन बंद Breakup कर गिरफ्तारी से बचने 200 किलोमीटर दूर घने जंगल में जा छिपा आरोपी, पुलिस दबोच लाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Transfer power North Korea : किम जोंग उन के बाद कौन संभालेगा उत्तर कोरिया की सत्ता? बेटी किम जु-ए और बहन किम यो-जोंग के बीच उत्तराधिकार की चर्चा तेज
Power transfer North Korea : किम जोंग उन के बाद कौन संभालेगा उत्तर कोरिया की सत्ता? बेटी किम जु-ए और बहन किम यो-जोंग के बीच उत्तराधिकार की चर्चा तेज

Power transfer North Korea : किम जोंग उन…

Belonging : A Journey of Love ; राजीव गांधी की हत्या के बाद की तस्वीरें आज तक नहीं देख पाईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने मां को ऐसे संभाला था
Belonging : A Journey of Love ; राजीव गांधी की हत्या के बाद की तस्वीरें आज तक नहीं देख पाईं सोनिया गांधी, प्रियंका ने मां को ऐसे संभाला था

Belonging : A Journey of Love : धमाके…

Largest IPO : एंथ्रोपिक का अब तक का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी, 1.4 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन के साथ जुटाएगी 90.4 अरब डॉलर
Largest IPO : एंथ्रोपिक का अब तक का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी, 1.4 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन के साथ जुटाएगी 90.4 अरब डॉलर

Largest IPO : एंथ्रोपिक का अब तक का…

India Inflation Repo Rate : प्याज के दाम करीब दोगुने, अल नीनो का खतरा बढ़ा; क्या दिसंबर में फिर महंगा होगा कर्ज?

India Inflation Repo Rate : RBI रेपो रेट…

Deepak Tandon Fraud Case
Deepak Tandon Fraud Case : रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी पर 56 लाख की ठगी का आरोप, जमीन और फॉर्च्यूनर बेचने के नाम पर दर्ज हुई FIR

Deepak Tandon Fraud Case : रायपुर के होटल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?