CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Congress Protest : सुहेला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, महंगाई के खिलाफ हुंकार, नव कार्यकारिणी का भव्य सम्मान समारोह

Congress Protest : सुहेला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, महंगाई के खिलाफ हुंकार, नव कार्यकारिणी का भव्य सम्मान समारोह

By Newsdesk Admin
17/05/2026
Share
Congress Protest
Congress Protest

संवाददाता -ऐश कुमार साहू

 

सीजी भास्कर, 17 मई। संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुहेला के अध्यक्ष भानुप्रताप वर्मा द्वारा सुहेला ब्लॉक कार्यकारिणी (Congress Protest) की घोषणा की गई। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण देखने लायक रहा। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का गुलाल लगाकर एवं गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज बनकर कार्य करती रही है तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने सुहेला स्थित सौदामिनी पेट्रोल पंप में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश (Congress Protest) व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल पंपों में पेट्रोल-डीजल की कमी से आम जनता, किसान, मजदूर एवं वाहन चालक भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने जनहित में पेट्रोल-डीजल के दाम तत्काल कम करने की मांग की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार की अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भानुप्रताप वर्मा, उमा अनंत, बसंत आडील, डॉ. फारूकी, भुनेश्वर वर्मा, सुरेन्द्र ठाकुर, गजेन्द्र वर्मा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक (Congress Protest) उपस्थित रहे।

PM Modi Medical Colleges Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगा मेडिकल एजुकेशन का नया हब, पीएम मोदी ने रखी चार कॉलेजों की आधारशिला
PM Modi ने Bilaspur में जिस पावर प्लांट का किया शिलान्यास, उसपर Bhupesh Baghel ने उठाए सवाल
Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त
Jagdalpur Road Accident : जगदलपुर में दो सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत, दोनों मामलों में चालक फरार
Raghav Chadha News : संसद में राघव चड्ढा की आवाज रोकने की कोशिश? आप की चिट्ठी के बाद छिड़ी बहस, जानें अब कैसे अपनी बात रखेंगे सांसद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Social Boycott Case
Dhamtari Social Boycott Case : 2 साल से सामाजिक बहिष्कार झेल रहा साहू परिवार, 31 लोगों का हुक्का-पानी बंद

Dhamtari Social Boycott Case : मामले को लेकर…

Raipur Trainee SI Suspended
Raipur Trainee SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप में ट्रेनी SI पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित

Raipur Trainee SI Suspended : मामले को गंभीर…

Fake Number Plate
Fake Number Plate : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी, दूसरे वाहन मालिक को कट रहे थे चालान और टोल

दूसरे वाहन के पंजीयन क्रमांक का दुरुपयोग कर…

Country-Made Pistol
Country-Made Pistol : देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर का कट्टा और राउंड बरामद

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के उड़िया बस्ती स्थित लक्ष्मी…

Fertilizer Overpricing : खाद की ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप, भीम आर्मी ने SDM से जांच की मांग

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : धमतरी जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?