CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jashpur Shrimp Farming : एक ही तालाब से मछली और झींगा बेचकर होगी दोगुनी कमाई! 40 किसानों को मिला बीज, 60% सब्सिडी भी

Jashpur Shrimp Farming : एक ही तालाब से मछली और झींगा बेचकर होगी दोगुनी कमाई! 40 किसानों को मिला बीज, 60% सब्सिडी भी

By Newsdesk Admin
25/11/2026
Share
Jashpur Shrimp Farming : एक ही तालाब से मछली और झींगा बेचकर होगी दोगुनी कमाई! 40 किसानों को मिला बीज, 60% सब्सिडी भी
Jashpur Shrimp Farming : एक ही तालाब से मछली और झींगा बेचकर होगी दोगुनी कमाई! 40 किसानों को मिला बीज, 60% सब्सिडी भी

सीजी भास्कर, जशपुर, 25 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मत्स्य कृषकों की आमदनी बढ़ाने के लिए मछली पालन के साथ झींगा पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना के तहत 40 अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को झींगा बीज (Jashpur Shrimp Farming) वितरित किया गया है। इनके तालाबों में कुल 25 हेक्टेयर क्षेत्र में मछली और झींगा का एकीकृत पालन होगा। खास बात यह है कि झींगा पालन के लिए प्रति हेक्टेयर लागत पर 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। विभागीय आकलन के मुताबिक, इस पद्धति से प्रति हेक्टेयर 3.32 लाख से 5.32 लाख रुपये तक लाभ की संभावना है।

Contents
  • 40 किसानों का चयन
  • बाघिमा में दिया प्रशिक्षण
  • लागत पर 60 प्रतिशत अनुदान
  • 5.32 लाख तक लाभ की संभावना

झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ

यह भी पढ़ें : Gold Silver Investment : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी ₹9,103 और सोना ₹3,653 सस्ता

 

40 किसानों का चयन

योजना के तहत जिले के सभी विकासखंडों से निजी और पट्टे पर प्राप्त तालाबों में मछली पालन करने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के 40 हितग्राहियों का चयन किया गया है। इनके तालाबों में 25 हेक्टेयर क्षेत्र पर मछली और झींगा का एक साथ पालन किया जाएगा। इस पद्धति को एकीकृत पालन या पॉलीकल्चर कहा जाता है।

 

यह भी पढ़ें : Dhamtari Municipal Corporation : धमतरी नगर निगम पर कांग्रेस पार्षदों ने लगाए भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप, डीजल घोटाले से लेकर सड़क निर्माण तक उठाए सवाल

 

बाघिमा में दिया प्रशिक्षण

23 नवंबर को मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बाघिमा, जशपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चयनित मत्स्य कृषकों को झींगा पालन की आधुनिक तकनीक, तालाब प्रबंधन, बीज संचयन और उत्पादन से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को झींगा बीज भी वितरित किया गया।

झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Express : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सांची स्टेशन पर दो दिन रुकेगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, रेलवे ने दी अस्थायी ठहराव की सुविधा

 

लागत पर 60 प्रतिशत अनुदान

योजना के अंतर्गत झींगा पालन की प्रति हेक्टेयर लागत पर विभाग की ओर से 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इससे किसान कतला और रोहू जैसी प्रमुख मछली प्रजातियों के साथ मीठे पानी में झींगा भी पाल सकेंगे। झींगा की बाजार में अच्छी मांग और अपेक्षाकृत अधिक कीमत होने से एक ही तालाब से दो तरह के मत्स्य उत्पाद मिल सकेंगे। इससे किसानों को आय के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध होंगे।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Express : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सांची स्टेशन पर दो दिन रुकेगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, रेलवे ने दी अस्थायी ठहराव की सुविधा

 

5.32 लाख तक लाभ की संभावना

विभागीय आकलन के अनुसार, एकीकृत मछली और झींगा पालन से मत्स्य कृषक प्रति हेक्टेयर करीब 3.32 लाख से 5.32 लाख रुपये तक लाभ अर्जित कर सकते हैं। इस पहल से खासकर जनजातीय परिवारों को अतिरिक्त आय और स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। मछली पालन (Jashpur Shrimp Farming) के जरिए जिले में उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने और मत्स्य पालन को अधिक लाभकारी बनाने की कोशिश की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Heroin Smuggling Network : स्कूल-कॉलेज के युवाओं तक पहुंच रहा था चिट्टा, 2 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार

Rationalization : पदोन्नति से पहले युक्तियुक्तकरण नहीं मंजूर, अन्यथा होगा उग्र आंदोलन
Baikunthpur Minor Rape Case : पति के करतूतों को छिपाने पत्नी ने लगाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका
Kondagaon Sahyog Chaupal Case : दो गुटों में बंटे गांव का कूटनीतिक अंत! एसपी की ‘सहयोग चौपाल’ ने कराई दोनों पक्षों में कड़ाई से सुलह
Bhilai Medical College Accident: निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग गिरने से बड़ा हादसा, 9 मजदूर घायल
Development plan in Naxal-affected Bastar : सुरक्षा कैंपों को सेवा केंद्रों में बदलने की तैयारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur Shrimp Farming : एक ही तालाब से मछली और झींगा बेचकर होगी दोगुनी कमाई! 40 किसानों को मिला बीज, 60% सब्सिडी भी
Jashpur Shrimp Farming : एक ही तालाब से मछली और झींगा बेचकर होगी दोगुनी कमाई! 40 किसानों को मिला बीज, 60% सब्सिडी भी

योजना के तहत 40 अनुसूचित जनजाति वर्ग के…

Gold Silver Investment
Gold Silver Investment : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी ₹9,103 और सोना ₹3,653 सस्ता

सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के…

Dhamtari Municipal Corporation
Dhamtari Municipal Corporation : धमतरी नगर निगम पर कांग्रेस पार्षदों ने लगाए भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप, डीजल घोटाले से लेकर सड़क निर्माण तक उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम के कामकाज को…

Chhattisgarh Express
Chhattisgarh Express : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सांची स्टेशन पर दो दिन रुकेगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, रेलवे ने दी अस्थायी ठहराव की सुविधा

धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले…

Katghora Forest Division
Katghora Forest Division : कोरबा में भालू के शिकार के आरोप में 4 ग्रामीण गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में संरक्षित वन्यजीव भालू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?