सीजी भास्कर, 25 नवंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में संरक्षित वन्यजीव भालू के शिकार का मामला सामने (Katghora Forest Division) आया है। कटघोरा वनमंडल के केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर भालू का शिकार करने और उसके अवशेष ठिकाने लगाने के आरोप में वन विभाग ने चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेशी के बाद चारों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Dhamtari Fish Feed Centers : हर विकासखंड में खुलेंगे मछली दाना केंद्र, अब मत्स्य पालकों को नहीं जाना पड़ेगा जिला मुख्यालय
वन विभाग के मुताबिक, 21 नवंबर को छिंदिया परिसर में भालू के शिकार की सूचना मिली (Katghora Forest Division) थी। मौके पर पहुंची टीम को जांच के दौरान खून के निशान और फंदा लगाने में इस्तेमाल किया गया तार मिला। इसके बाद वन विभाग ने मामले की जांच तेज की।
जांच में पता चला कि आरोपियों ने अगले दिन भालू के शव को जलाकर उसके अवशेष अंजननाला नदी के किनारे फेंक दिए थे। वन विभाग की टीम ने मौके से जले हुए अवशेष भी बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें : Jashpur PM Janman Bridge : आदिवासी इलाकों की बदलेगी तस्वीर, 16 करोड़ से बनेंगे 5 बड़े पुल, जानिए किन गांवों को मिलेगा फायदा
चारों आरोपी ग्राम दम्हामुड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने का आदेश दिया गया। वन विभाग अब इस मामले में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच (Katghora Forest Division) कर रहा है।
खबरें और भी हैं : Father Murder : शराब पीने से रोका तो बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, रायगढ़ में 62 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या


