CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिना ईट-पत्थर खाए नहीं होता छत्तीसगढ़ की “गिरजा का गुजारा” 30 साल से ककड़ी खीरा समझ चबा जाती है लाल ईंटें, पहले घरवालों ने टोंका, अब सब जानते हैं “बिना खाए नहीं रहेगी”

बिना ईट-पत्थर खाए नहीं होता छत्तीसगढ़ की “गिरजा का गुजारा” 30 साल से ककड़ी खीरा समझ चबा जाती है लाल ईंटें, पहले घरवालों ने टोंका, अब सब जानते हैं “बिना खाए नहीं रहेगी”

By Newsdesk Admin
22/01/2025
Share

⭕ पढ़िए छत्तीसगढ़ की महिला का यह अजीब शौक, कहा – नहीं खाती तो मन मिचलाता है, दांत कनकनाने लगते हैं, पेट और दांत दर्द कभी नहीं हुआ

सीजी भास्कर, 22 जनवरी। पान, सुपारी, गुटखा, बीड़ी सिगरेट सहित शराब…. इनका सेवन करते महिलाएं एक जमाने में कम ही दिखाई देती थीं मगर अब की बात और है….! फिर भी नशा तो नशा है, महिला हो या पुरुष, लत तो हर किसी भी चीज की समाज में गलत ही मानी जाती है। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे अजीबों गरीब आदत की, लत की जिसे देख जहां कईयों ने नाक मुंह भौं सिकोड़ लिए वहीं कुछ ऐसे भी लोग थे जिनके आवाक से मुंह और आंखें खुली की खुली रह गईं।

हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ की एक महिला के अजीबोगरीब शौक की, जो कि मकान से ईंट पत्थर निकाल कर खाने लगती है। महिला की इस हरकत से उसका आस पड़ोस और घर वाले भी परेशान हैं मगर करें भी तो क्या….! वो जानते हैं कि गिरजा का बिना ईंट पत्थर के गुजारा संभव नहीं।

अमूमन स्पेशल खाने का नाम सुनते ही लोगों के मन में अलग अलग प्रकार के पकवान आने लगते है, हर किसी को अलग अलग डिश खाने का शौक रहता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिला के खोखरा गांव की रहने वाली एक महिला को पत्थर और ईंट खाने का शौक है। वह प्रतिदिन ईंट या पत्थर ककड़ी खीरा जैसे चबा खाती है। उसके इस आदत को 25 से 30 साल हो चुका है। गिरजा का पूरा नाम है गिरजा बाई बरेठ। उसने बताया कि वह रोजाना पत्थर ईंट खाती है क्योंकि उसे यह खाने में अच्छा लगता है। इसके बिना रहना मुश्किल हो गया है।

गिरजा बाई ने बताया कि 30 साल पहले वह चूने से जब अपने घर की पुताई कर रही थी तो उसकी खुश्बू अच्छी लगने लगी उसने भिंगे चूने की डली मुंह में डाली। फिर सूखा चूना खाया। उसके बाद 2-3 साल तक ढूंढ कर चूना पत्थर खाने लगी। जब वो तालाब नहाने जाती तो वहां कुरकुरिया पत्थर मिला, उसे खाने लगी क्योंकि यह पत्थर दांत से आसानी से टूट जाता है और फिर ईंट भी खाने लगी। अब ईट और पत्थर खाने की आदत इतनी हो गई है कि जिस दिन नहीं खाती है उसे दिन जी मचलता है, दांत किनकिनाने लगता है। पहले उसके बेटे बहू उसे ईंट पत्थर खाने से मना करते थे लेकिन अब कोई कुछ नहीं बोलता है, सब जानते हैं कि गिरजा का गुजारा बिना ईंट पत्थर संभव नहीं। गिरजा का  पोता करन कहता है कि उसकी दादी पत्थर ईंट खाती है, पत्थर को थोड़ा कम करवाए हैं लेकिन वर्तमान में वह ईंट इतना ज्यादा खाती है कि दिन भर में आधा से ज्यादा खा जाती है। जैसे लड़के लोग गुटखा खाते हैं वैसे वह ईंट को खाते रहती है। महिला के घर वालों ने बताया कि उसे आज तक डाइजेशन की कभी समस्या नहीं हुई और न हीं दांत दर्द हुआ।

VrindaVan Bhavan : मुख्यमंत्री साय की सौगात, वृंदावन भवन विस्तार के लिए 50 लाख, यहां विकास योजनाओं की बारिश
CG PSC 🛑 छत्तीसगढ़ के कथित पीएससी भर्ती घोटाले की CBI जांच के तहत आज रायपुर और भिलाई में छापे 🛑 तालपुरी दुर्ग अमृत खलखो, बिलासपुर कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर कार्रवाई जारी
बिलासपुर निगम भवन शाखा प्रभारी रिटायर, अनुपम को नया प्रभार; इंजीनियरों के दायित्व में फेरबदल..
वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़ की सिविल सोसायटी का तगड़ा तंज – “ट्रंप का इलाज हम फ्री में कराएंगे!”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?