CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रयागराज महाकुंभ में स्नान और मेला दर्शन लाभ के लिए विधायक रिकेश सेन की वैशाली नगर रहवासियों के लिए एक और विशेष पहल, मात्र एक तरफ के स्लीपर किराये से पहुंच सकेंगे महाकुंभ

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान और मेला दर्शन लाभ के लिए विधायक रिकेश सेन की वैशाली नगर रहवासियों के लिए एक और विशेष पहल, मात्र एक तरफ के स्लीपर किराये से पहुंच सकेंगे महाकुंभ

By Newsdesk Admin
09/12/2024
Share

⭕ समाजसेवी संस्था, व्यावसायी और उद्योगपतियों ने विधायक की पहल पर बढ़ाया हाथ

सीजी भास्कर, 09 दिसंबर। कुंभ को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक मेलों में से एक माना जाता है। लगभग 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ का हिंदुओं के लिए बहुत महत्व है। हर 12 साल में महाकुंभ मेले का आयोजन हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक में किया जाता है और इनमें से प्रयागराज में आयोजित होने वाला महाकुंभ सबसे भव्य होता है। प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले में शामिल हो कुंभ स्नान करने के इच्छुक वैशाली नगर के निवासियों के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एक बार फिर एक शानदार अवसर लेकर आए हैं। दरअसल श्री सेन ने वैशाली नगर विधानसभा की समाजसेवी संस्थाओं, बड़े व्यावसायी और उद्योगपतियों के साथ इस योजना का प्रस्ताव रखा ताकि वैशाली नगर के रहवासी बड़ी संख्या में महाकुंभ का लाभ ले सकें। सभी ने सहर्ष सहयोग की स्वीकृति दी जिसके लिए श्री सेन ने उनको साधुवाद दिया है।

केवल एक तरफ के किराये की करनी होगी व्यवस्था

श्री सेन ने कहा है कि वैशाली नगर के जो भी रहवासी कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाना चाहते हैं उनके लिए रेल्वे में स्लीपर से जाने की व्यवस्था वो करने जा रहे हैं, जो भी लोग महाकुंभ स्नान और मेले का दर्शन लाभ लेने की इच्छा रखते हैं उनके लिए एक ओर के किराये की व्यवस्था विधायक कार्यालय से होगी। मतलब यह है कि महाकुंभ तीर्थ लाभ लेने के लिए वैशाली नगर निवासियों को केवल वापसी के किराये की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

सनातन धर्म में महाकुंभ स्नान का है बड़ा महत्व

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वर्ष 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है। सनातन धर्म में महाकुंभ मेले में शाही स्नान का बड़ा महत्व होता है, मान्यता है कि महाकुंभ में स्नान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इन नदियों के जल में इस दौरान अमृत के समान गुण मिलते हैं और देवी देवताओं का आशीर्वाद भी कुंभ मेले में स्नान करने से अवश्य मिलता है।

महाकुंभ 2025 का पहला शाही स्नान 13 को होगा

श्री सेन ने बताया कि प्रयागराज कुंभ मेले में छ: शाही स्नान भी होंगे। महाकुंभ मेले का पहला शाही स्नान 13 जनवरी 2025 को होगा। दूसरा शाही स्नान 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति पर होगा, तीसरा स्नान 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या पर होगा। चौथा शाही स्नान 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी पर होगा, पांचवां शाही स्नान 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा पर होगा और आखिरी शाही स्नान होगा 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर होगा।

योगीजी की सरकार ने की है व्यापक और विशेष व्यवस्था

श्री सेन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथजी की सरकार महाकुंभ की व्यापक तैयारी कर चुकी है। इस बार महाकुंभ भव्य आयोजन के साथ विशेष व्यवस्था और पुण्यलाभ से हम सभी के जीवनकाल में शांति, सुख और संतुष्टि के असीम लाभ को प्रदान करने वाला है। इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि वैशाली नगर के अधिक से अधिक लोग इस पुण्य स्नान का लाभ ले सकें, इसके लिए प्रयागराज जाने के लिए एक तरफ के किराये की व्यवस्था विधायक कार्यालय से दी जा रही है।

प्लानिंग के साथ विधायक कार्यालय में करना होगा संपर्क

विधायक रिकेश सेन के जीरो रोड शांति नगर स्थित कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा के जो भी नागरिकगण प्रयागराज महाकुंभ में जाना चाहते हैं, उन्हें कार्यालय में पहुंच कर केवल एक ओर का रेल्वे स्लीपर किराया अपने विवरण के साथ देना है ताकि उनके प्रयागराज जाने और वापसी की तिथि निश्चित कर उनका रेल्वे आरक्षण सुनिश्चित कर उन्हें यात्रा टिकट दी जा सके।

आरक्षित बर्थ सुनिश्चित होने के बाद यात्रा कैंसल न करें

विधायक कार्यालय से एक आवश्यक सूचना यह भी जान लेना इच्छुक तीर्थ यात्री के लिए जरूरी है कि अगर रेल्वे आरक्षण होने के बाद किसी कारणवश आप निश्चित तिथि पर महाकुंभ यात्रा को कैंसल करते हैं तो दूसरी तरफ का किराया जो आपने दिया था वह वापसी योग्य नहीं होगा क्योंकि आरक्षित बर्थ में ऐन वक्त पर यात्रा कैंसल करने पर टिकट किराया राशि नान रिफंडेबल होती है। इसलिए महाकुंभ मेला दर्शन और स्नान लाभ के लिए पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से वैशाली नगर के रहवासी अपनी यात्रा तिथि और रेल्वे आरक्षण कंफर्मेशन अनुसार तय कर जितनी जल्द हो सके तिथि पूर्व विधायक कार्यालय में स्वयं का नाम पंजीकृत अवश्य कर लें ताकि कार्यालय प्रतिनिधिगण आपके कंफर्म टिकट और सकुशल यात्रा की व्यवस्था कर सकें। विधायक वैशाली नगर ने अधिक से अधिक लोगों से महाकुंभ पहुंच स्नान और मेला का दर्शन लाभ लेने सहभागिता और इस अनूठे प्रयास में सहयोग करने की अपील की है।

Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च
Bhilai News : दुर्घटना का शिकार सचिन घर का इकलौता बेटा, गोकुल नगर में सन्नाटा
छत्तीसगढ़ में Cyclone MONTHA Effect: 10 दिन में दूसरी बार रेल ट्रैक पर भूस्खलन, सुरंग के अंदर गिरे बोल्डर, सुबह तक बहाल हुआ रूट
दशहरे के दिन दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार दो बहनों समेत तीन को रौंदती डिवाइडर पार कर जा पलटी, ग्रामीणों ने जाम किया हाई-वे
CG के सुदूर आदिवासी अंचल में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और DPR निर्माण की मिली स्वीकृति, बस्तर और सरगुजा आदिवासी अंचल को मिलेगी नई रेल परियोजना,जानें कहां से कहां तक पहुंचेगी ट्रेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Snake Rescue : पानी की टंकी का ढक्कन खुलते ही दिखा ऐसा नजारा, घरवालों के उड़ गए होश

सीजी भास्कर, 09 जून। हरिद्वार जिले से सामने…

Crime Thriller : 7 एपिसोड की ऐसी कहानी जिसने दर्शकों को बांधे रखा, महीनों बाद भी नहीं घटा इसका क्रेज

सीजी भास्कर, 09 जून। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर…

CID Investigation : सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल, दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंची जांच टीम

सीजी भास्कर, 09 जून। पश्चिम बंगाल की राजनीति…

Fire Incident : अचानक उठने लगा धुएं का गुबार, कुछ ही देर में आग ने मचाई तबाही

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के पांडातराई…

Defamation Case : एक टिप्पणी से बढ़ा विवाद, अब अदालत तक पहुंचा मामला, शिक्षक को भेजा गया नोटिस

सीजी भास्कर, 09 जून। सोशल मीडिया और शिक्षा…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

पहले पर्स छीना, कम पैसे मिलने पर लौट आए और घोंप दिया चाकू… दिल दहलाने वाली वारदात

06/04/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

इंदौर-उज्जैन मेट्रो के लिए 20 हेक्टेयर में बनेगा डिपो:मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन कर रहा सरकारी जमीन की तलाश

24/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

मुख्यमंत्री साय से मिले सांसद मनोज तिवारी: फिल्म सिटी पर चर्चा, पहलगाम हमले पर बोले- दुनिया देखेगी भारत का एक्शन..

26/04/2025
GST Rate Cut Impact
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

GST Rate Cut Impact : सीमेंट हो सकती है 35 रुपये सस्ती, भवन निर्माण की लागत घटेगी

11/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?