CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Baikunthpur Minor Rape Case : पति के करतूतों को छिपाने पत्नी ने लगाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका

Baikunthpur Minor Rape Case : पति के करतूतों को छिपाने पत्नी ने लगाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका

By Newsdesk Admin
01/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 01 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में 12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नाबालिग की मुंहबोली बड़ी बहन ने हाईकोर्ट को गुमराह करते हुए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। (Baikunthpur Minor Rape Case)

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने काउंसलर को काउंसिलिंग रिपोर्ट बंद लिफाफे में पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक नाबालिग बच्ची और उसके छोटे भाई को चाइल्ड वेलफेयर सेंटर में रखने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी।

महिला ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर दावा किया कि उसकी 12 साल सौतेली की बहन और 9 साल के सौतेले भाई को बैकुंठपुर की चाइल्ड हेल्पलाइन में रखा गया है। रिकॉर्ड के अनुसार 9 साल के बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर सेंटर, बैकुंठपुर (कोरिया) में और 12 साल की बच्ची को बालिका गृह, अंबिकापुर में रखा गया है।

मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिया कि दोनों बच्चों को पेश किया जाए।

दरअसल, बैकुंठपुर के दो अनाथ बच्चे 12 साल की बच्ची और उसका 9 साल का भाई अपनी मुंहबोली दीदी के घर रह रहे थे। आरोप (Baikunthpur Minor Rape Case) है कि इस दौरान दोनों के साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की गई। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर दोनों भाई-बहन दीदी और जीजा के घर से भागकर अपने एक परिचित के यहां पहुंच गए।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों बच्चों की काउंसिलिंग कराई गई और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें संरक्षण में रखा गया।

जीजा ने 12 साल की बच्ची से किया रेप : Baikunthpur Minor Rape Case

चाइल्ड वेलफेयर सेंटर में जब बच्चों से पूछताछ कर काउंसिलिंग की गई, तब पता चला कि उन्हें पनाह देने वाले जीजा ने 12 साल की बच्ची के साथ रेप किया। इसके साथ ही उसके भाई को भी लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा।

मामला सामने आने के बाद चाइल्ड वेलफेयर सेंटर ने आरोपी जीजा के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं, बच्चों को सुरक्षार्थ सेंटर में रखा गया। यह प्रक्रिया अभी चल ही रही थी कि मामला हाईकोर्ट पहुंच गया।

मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेश पर कोरिया की कलेक्टर रोक्तिमा यादव, अंबिकापुर के अपर कलेक्टर राम सिंह ठाकुर और महिला-बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने दोनों भाई-बहन को हाईकोर्ट में पेश किया।

इस दौरान राज्य शासन की ओर से कोर्ट को पूरे घटनाक्रम (Baikunthpur Minor Rape Case) की जानकारी दी गई। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा कि बच्चों का कल्याण और उनकी मानसिक स्थिति सर्वोपरि है।

हाईकोर्ट ने दोनों बच्चों की काउंसिलिंग कोर्ट रूम के बजाय स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी में कराने के निर्देश दिए। इसके बाद एकेडमी की डायरेक्टर और सीनियर एडवोकेट नौशीना अली की देखरेख में बच्चों की काउंसिलिंग की गई।

बच्चों से बातचीत के बाद वह अपनी रिपोर्ट बंद लिफाफे में हाईकोर्ट को सौंपेंगी। फिलहाल हाईकोर्ट ने दोनों बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर सेंटर में ही रखने का आदेश दिया है।

Child Custody : बच्चे की कस्टडी पर बढ़ा विवाद, डॉक्टर ने पुलिस पर घर में घुसकर परेशान करने का लगाया आरोप
मैनपाट: बौद्ध मंदिर में युवक-युवती ने दानपात्र से चोरी की, पुलिस तलाश में जुटी
Chhattisgarh School Vehicle Fire : स्कूल वैन में उठीं लपटें, बच्चों की जान पर बना खतरा, फायर स्टेशन के सामने हुआ चमत्कार
Raghav Chadha News : संसद में राघव चड्ढा की आवाज रोकने की कोशिश? आप की चिट्ठी के बाद छिड़ी बहस, जानें अब कैसे अपनी बात रखेंगे सांसद
बैकुंठधाम का युवक जीई रोड पर लहरा रहा था चाकू, छावनी पुलिस ने दबोचा, आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

Jagdalpur Kalyan Sakh Samiti Scam  :  3 करोड़ की हेराफेरी मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
Jagdalpur Kalyan Sakh Samiti Scam  :  3 करोड़ की हेराफेरी मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

बस्तर के जगदलपुर स्थित कंगोली की 5वीं वाहिनी…

Chitawar Murder Case
Chitawar Murder Case : चितावर हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, युवती की गला काटकर हत्या के बाद झलप-पटेवा में दबोचा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के चितावर गांव में युवती (Chitawar…

Balodabazar Police
Balodabazar Police : स्वतंत्रता दिवस पर बलौदाबाजार पुलिस के 11 जांबाज सम्मानित, मंच से मिला सम्मान तो बढ़ा पूरे विभाग का मान

बलौदाबाजार में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के…

Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक
Rajinikanth Completed 51 Years in Cinema  :  सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी दुनिया में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?