सीजी भास्कर, दुर्ग, 25 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में स्कूल-कॉलेज के युवाओं को हेरोइन यानी चिट्टा बेचने वाले नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 11 वयस्क और 2 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस की जांच में तस्करी से जुड़े कई नाम सामने आए हैं। Bhilai Heroin Smuggling Network पर कार्रवाई के दौरान अब तक करीब 39 लाख 95 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है।
यह भी पढ़ें : Raipur Bore Pump Cable Chori : खेतों से बोर पंप और केबल पार करने वाले गिरोह का खुलासा, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
घर से मिली 14 लाख की हेरोइन
पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर को खुर्सीपार के जोन नंबर 3 स्थित जीरो स्ट्रीट के एक मकान में हेरोइन बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जसबीर कौर उर्फ सोनू को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 70.460 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 14 लाख 9 हजार रुपये बताई गई।
यह भी पढ़ें : Balod Truck Accident : दो ट्रकों की भीषण टक्कर, केबिन में साढ़े 3 घंटे फंसा रहा ड्राइवर; कटर से काटकर निकाला
जांच में खुलते गए नाम
पहली कार्रवाई के बाद पुलिस ने पूछताछ और जांच का दायरा बढ़ाया। इस दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आते गए। अलग-अलग तारीखों में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी, सोने-चांदी के गहने, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किए।
यह भी पढ़ें : North Chhattisgarh Cold Wave : बादल छंटते ही लौटी ठंड, अंबिकापुर में 11.4 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 2 दिन में और गिरेगा तापमान
24 नवंबर को दो गिरफ्तार
हाल ही में 24 नवंबर को पुलिस ने रबेल सिंह और गौरव अहिरवार को गिरफ्तार किया। इनके पास से नकदी, दो मोबाइल फोन और एक हुंडई आई-20 कार जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, Bhilai Heroin Smuggling Network के इस मामले में अब तक कुल जब्ती करीब 39 लाख 95 हजार रुपये की है।
यह भी पढ़ें : Ambikapur Baba Fraud Case : जादू-टोना और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर लाखों की ठगी! 9 लाख लेने का आरोप
नाबालिगों पर अलग कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि मामले के सभी वयस्क आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, दोनों नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है।
यह भी पढ़ें : Raipur Rice Mill Action : चावल जमा नहीं करने पर कमल राइस मिल सील, 34 मिलर्स को नोटिस; 66 हजार क्विंटल से ज्यादा बकाया



