सीजी भास्कर, बालोद, 25 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार देर रात दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद खीरे से लदे ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे वाहन से जा टकराया। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। हादसा (Balod Truck Accident) ग्राम जगतरा में चावल गोदाम के पास हुआ।
यह भी पढ़ें : North Chhattisgarh Cold Wave : बादल छंटते ही लौटी ठंड, अंबिकापुर में 11.4 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 2 दिन में और गिरेगा तापमान
रात एक बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 1 बजे ट्रक चालक आकाश सिंदे जगदलपुर से खीरा लेकर महाराष्ट्र के नासिक जा रहा था। इसी दौरान जगतरा में चावल गोदाम के पास उसका ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
यह भी पढ़ें : Ambikapur Baba Fraud Case : जादू-टोना और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर लाखों की ठगी! 9 लाख लेने का आरोप
कटर से काटकर निकाला
हादसे की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची। चालक को बाहर निकालने के लिए ट्रक की बॉडी को कटर की मदद से काटना पड़ा। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 3:30 बजे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार देने के बाद दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें : Raipur Rice Mill Action : चावल जमा नहीं करने पर कमल राइस मिल सील, 34 मिलर्स को नोटिस; 66 हजार क्विंटल से ज्यादा बकाया
सड़क पर बिखरे खीरे
टक्कर के बाद ट्रक में लदे खीरे सड़क पर बिखर गए। वहीं, सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक का चालक सुरक्षित रहा। पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी में चालक को झपकी आने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : UP Election Candidate List 2027 : यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित



