सीजी भास्कर, 04 सितम्बर। रायपुर छत्तीसगढ़ के TET उत्तीर्ण शिक्षक अपनी लंबित पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर शिक्षक दिवस पर ‘TET आधारित पदोन्नति न्याय सत्याग्रह’ करेंगे। प्रदेशभर के शिक्षक 5 सितंबर को नवा रायपुर स्थित तुता मैदान में एकत्र होकर अपनी मांग सरकार के सामने रखेंगे। (TET Teachers Protest)
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल

लंबित पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग : TET Teachers Protest
टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ के राकेश मिश्रा ने कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में विषय-विशेषज्ञ और पात्रता प्राप्त शिक्षकों की पदोन्नति से शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। शिक्षकों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय, NCTE के निर्देशों और छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में TET से जुड़े प्रावधानों का पालन किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से तत्काल निर्णय लेने की अपील
शिक्षकों ने आरोप लगाया कि पदोन्नति प्रक्रिया में हो रही देरी से पात्रता रखने वाले शिक्षकों में असंतोष है। उनका कहना है कि वरिष्ठता सूची जारी कर नियमों के अनुसार जल्द पदोन्नति आदेश जारी किए जाएं।
शिक्षकों के मुताबिक 5 सितंबर को होने वाला सत्याग्रह शांतिपूर्ण रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर नियमों के अनुसार त्वरित निर्णय लेने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : Teacher Performance : शिक्षकों की डायरी में दर्ज होगा हर छात्र का प्रदर्शन, हर महीने होगी समीक्षा




