सीजी भास्कर, 02 सितंबर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (Sukma ACB Raid) ने बड़ी कार्रवाई की है। कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में टीम ने शिक्षकों की एरियर्स राशि तैयार करने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में BEO को 10 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद BEO कार्यालय में हड़कंप मच गया। ACB की टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarhiya Kranti Sena : जामुल में छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति सृजन दिवस की धूम, हजारों की भीड़ के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
एरियर्स राशि तैयार करने के बदले मांगी रिश्वत Sukma ACB Raid
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिक्षकों की एरियर्स राशि तैयार करने और भुगतान प्रक्रिया से जुड़े काम के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत ACB को मिली थी।
शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।
कार्यालय के दस्तावेजों की जांच जारी
ACB की टीम BEO कार्यालय में मौजूद वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेज और अन्य संबंधित कागजात की जांच कर रही है। रिश्वतखोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है।




