CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rahul Bansal Bribery Allegation : 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, IPS के खिलाफ जांच तेज

Rahul Bansal Bribery Allegation : 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, IPS के खिलाफ जांच तेज

By Newsdesk Admin
14/08/2026
Share
Rahul Bansal Bribery Allegation
Rahul Bansal Bribery Allegation

सीजी भास्कर, 14 अगस्त। अंबिकापुर साइबर थाने में दर्ज एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले की जांच को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रशिक्षु IPS अधिकारी राहुल बंसल पर शिकायतकर्ता ने एक करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद मामला CBI और न्यायालय तक पहुंच गया है। हालांकि, सरगुजा रेंज IG दीपक झा ने कहा है कि अब तक की जांच में IPS अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने या मामले में संलिप्तता का कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। (Rahul Bansal Bribery Allegation)

Contents
  • 20.15 लाख की ऑनलाइन ठगी से जुड़ा मामला : Rahul Bansal Bribery Allegation
  • जांच प्रभावित न हो, इसलिए ASI-आरक्षक लाइन अटैच

मामले में अलग-अलग राज्यों से अब तक 23 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि केस की कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए उससे एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी। उसने यह भी दावा किया कि रकम हवाला नेटवर्क के जरिए पहुंचाई गई और ASI प्रवीण कुमार राठौर तथा आरक्षक अंशुल शर्मा ने कथित तौर पर मध्यस्थ की भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें : Bribe Audio : 1 करोड़ की कथित रिश्वत के ऑडियो से मचा हड़कंप, ASI और कॉन्स्टेबल लाइन अटैच

Rahul Bansal Bribery Allegation
Rahul Bansal Bribery Allegation : 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, IPS के खिलाफ जांच तेज

 

20.15 लाख की ऑनलाइन ठगी से जुड़ा मामला : Rahul Bansal Bribery Allegation

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा निवासी आकाश कुमार के खिलाफ अंबिकापुर साइबर थाने में करीब 20.15 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज है। शिकायतकर्ता ने दिल्ली की CBI कोर्ट में परिवाद दायर कर आरोप लगाया कि जांच के दौरान कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए प्रशिक्षु IPS राहुल बंसल से जुड़े लोगों के जरिए एक करोड़ रुपये की मांग की गई।

शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों के समर्थन में बातचीत के स्क्रीनशॉट और ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है। उसने IPS राहुल बंसल, ASI प्रवीण राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। इस शिकायत पर CBI कोर्ट ने तीनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें : IPS bribery case : 1 करोड़ की रिश्वत का मामला, ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग से जुड़ी जांच में CBI अदालत सख्त

जांच प्रभावित न हो, इसलिए ASI-आरक्षक लाइन अटैच

सरगुजा रेंज IG दीपक झा के मुताबिक वायरल वीडियो, ऑडियो और पुलिसकर्मियों से जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच अभी जारी है। जांच (Rahul Bansal Bribery Allegation) की निष्पक्षता प्रभावित न हो, इसलिए साइबर थाने में पदस्थ ASI प्रवीण कुमार राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा को पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

IG ने बताया कि शिकायत में जिन मोबाइल नंबरों का उल्लेख है, वे राहुल बंसल के नंबर नहीं हैं। वहीं वायरल ऑडियो में मौजूद आवाज भी राहुल बंसल की नहीं पाई गई है। फिलहाल जांच जारी है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चूंकि मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है, इसलिए आगे की प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Bribery charges in NDPS case : ₹50 हजार मांगने का ऑडियो वायरल, दुर्ग के दो SI सस्पेंड

ख़बरें और भी हैं : Gariaband Police Bribe Case : रिश्वत लेकर केस दबाने का खेल बेनकाब, ऑडियो वायरल होते ही SI सस्पेंड

बॉयज हॉस्टल में तमिलनाडु के चोरों की बड़ी सेंधमारी: क्राइम ब्रांच ने रेलवे स्टेशन के होटल से तीन आरोपी दबोचे
शाह का सख्त संदेश : ‘बारिश में भी नक्सलियों को चैन से नहीं सोने देंगे’ रायपुर में NFSU कैंपस का शिलान्यास..
CG News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 मवेशियों की मौत, चरवाहे बाल-बाल बचे, पशु मालिकों को मिलेगा मुआवजा
Fish Farming Business  : धान की खेती के साथ मछली पालन से बढ़ी किसानों की आमदनी 
Jagdalpur Forest Department Clash : तोते की अवैध बिक्री रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला, रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

Iran Leadership
Iran Leadership : ईरान में बड़े फैसले कौन ले रहा? छह लोगों की टीम पर सामने आई नई जानकारी

सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से…

Personality Rights
Personality Rights : चार साल में 50 सितारे पहुंचे अदालत, पहचान के गलत इस्तेमाल पर क्यों बढ़ी कानूनी लड़ाई?

अब सितारों के नाम, चेहरे और आवाज की…

Asian Games 2026 : बिना मैच खेले सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका, 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला
Asian Games 2026 : बिना मैच खेले सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका, 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला

भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल (Asian Games 2026) जापान के निशिन…

ODI World Cup 2027 : इस दिन आएगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होने की उम्मीद
ODI World Cup 2027 : इस दिन आएगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होने की उम्मीद

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?