CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई-3 के प्रोफेसर पर जानलेवा हमले के हाई प्रोफाइल मामले के मुख्य आरोपी को आंध्रप्रदेश से दुर्ग ले आई पुलिस, आरोपी से कई घंटे हुई पूछताछ, 🛑 न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल, पुलिस रिमांड की अर्जी पर कल होगी सुनवाई

भिलाई-3 के प्रोफेसर पर जानलेवा हमले के हाई प्रोफाइल मामले के मुख्य आरोपी को आंध्रप्रदेश से दुर्ग ले आई पुलिस, आरोपी से कई घंटे हुई पूछताछ, 🛑 न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल, पुलिस रिमांड की अर्जी पर कल होगी सुनवाई

By Newsdesk Admin
13/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जनवरी। छ: महीने पहले पुरानी भिलाई क्षेत्र के प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के बहुचर्चित कांड में दुर्ग पुलिस मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा के साथ उनकी पत्नी पूर्णिमा शर्मा, धीरज वस्त्रकर, टी पवन की गिरफ्तारी की है। चारों आरोपियों को आज भिलाई तीन स्थित न्यायालय में पुलिस रिमांड के लिए पेश किया गया परंतु न्यायालय द्वारा चारों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड संबंधित अर्जी पर कल सुनवाई होगी।

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा क्षेत्र से प्रमुख आरोपी प्रोबीर शर्मा के साथ उनकी पत्नी पूर्णिमा शर्मा, धीरज वस्त्रकर एवं टी पवन को गिरफ्तार किया गया था। चारों आरोपियों को लेकर आज सुबह पुलिस दुर्ग पहुंची थी।नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि इस मामले में आरोपी शिवम मिश्रा एवं ध्रुव विश्वकर्मा फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ के लिए न्यायालय में पुलिस रिमांड के लिए अर्जी लगाई गई थी। भिलाई 3 स्थित न्यायालय में सुनवाई के पश्चात चारों ही आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड की अर्जी पर कल सुनवाई होगी।

छ: महीने पहले पुरानी भिलाई क्षेत्र के प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के बहुचर्चित कांड में दुर्ग पुलिस मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा को लेकर भिलाई आ चुकी है। आज उससे पूछताछ की गई है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रोबीर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है, संभवत आज शाम या कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि दुर्ग से आंध्रप्रदेश गई टीम को पिछले 6 माह से फरार प्रोबीर शर्मा को काकीनाडा से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इस मामले के तीन मुख्य आरोपियों में से एक प्रोबीर शर्मा और पेशे से चाइल्ड स्पेशलिस्ट उसकी पत्नी को काकीनाडा से कल पकड़ा गया था। आज पुलिस ने कुम्हारी में प्रोबीर शर्मा से पूछताछ की जबकि उसकी पत्नी से महिला थाना में पूछताछ की गई।

गौरतलब हो कि भिलाई-3 के खूबचंद बघेल महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा भी की। मुख्य 3 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने फरार मुख्य आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए इनाम का ऐलान किया था। यह घटना 19 जुलाई 2024 की है। इस दिन भिलाई के ग्रीन वेली में रहने वाले सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया। 2 बाइक में सवार 6 आरोपियों ने उनका रास्ता रोक कर पहले गाली गलौज की, फिर लाठी डंडों से उन्हें जमकर पीटा था। मारपीट में प्रोफेसर में गंभीर रूप से घायल हुए थे। प्रोफेसर के शरीर पर कई जगह फ्रैक्चर आया, दिल्ली के अस्पताल में काफी दिन उनका इलाज चला था। प्रोफेसर पर हमले की घटना के बाद भिलाई पुलिस ने 6 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

घटना के बाद दुर्ग पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर रीवा (मध्यप्रदेश) से 19 अगस्त को प्रिंस उर्फ प्रसून पांडेय, अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी और करण पाठक को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के बयान के आधार पर खुलासा हुआ कि प्रोफेसर पर हमला भिलाई-चरोदा निगम के ठेकेदार प्रोबीर कुमार शर्मा ने करवाया था। इसके चलते थाना भिलाई-3 पुलिस ने प्रोबीर समेत अन्य साथियों द्वारा आपराधिक षडयंत्र रचने के कारण धारा 61 (2) बीएनएस जोड़ी है। मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा की गिरफ्तारी के बाद भिलाई पहुंचने पर आज दुर्ग पुलिस द्वारा कई घंटे पूछताछ की गई है।

Love Affair Attack : प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश…! पत्नी ने बनवाई पति की हत्या की प्लानिंग, प्रेमी फरार
बिट्टू और गायकवाड द्वारा राहुल के खिलाफ विवादित बयान से कांग्रेसियों में भारी नाराजगी, दुर्ग में फूंका गया पुतला, “किसी भी हालत में क्षम्य नहीं-अरूण वोरा”
छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ का घोटाला! CGMSC रिऐजेंट घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई
RSS नेता का बड़ा बयान : PM मोदी और संघ के बीच नहीं है कोई दूरी
Guru Ghasidas University portal hacked : परीक्षा प्रणाली पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?