सीजी भास्कर, 24 जुलाई। दुर्ग जिले में पुलिस ने गुरुवार को नशे के कारोबारियों के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें स्कूल-कॉलेज के पास हेरोइन बेचने वाला एक युवक और प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की तैयारी कर रहे दो युवक शामिल हैं। (Durg Drug Peddlers Arrested)
- स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बेच रहा था हेरोइन : Durg Drug Peddlers Arrested
- भागने की कोशिश, पीछा कर पकड़ा
- हेरोइन, मोबाइल और बाइक जब्त : Durg Drug Peddlers Arrested
- एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया जेल
- मैदान में नशीली टेबलेट बेचने की तैयारी कर रहे थे दो युवक
- 300 नशीली टेबलेट और हथियार बरामद : Durg Drug Peddlers Arrested
- दोनों आरोपियों की हुई पहचान
- एनडीपीएस और आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8.49 ग्राम हेरोइन, 300 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, दो धारदार हथियार, 1,050 रुपये नकद समेत लाखों रुपये का सामान जब्त किया है।
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बेच रहा था हेरोइन : Durg Drug Peddlers Arrested
खुर्सीपार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भिलाई के आईटीआई मैदान के पास एक युवक युवाओं, खासकर स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को हेरोइन बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें : ड्रग्स गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक-युवती समेत 3 गिरफ्तार, हेरोइन सप्लाई का नेटवर्क बेनकाब
भागने की कोशिश, पीछा कर पकड़ा
पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जसराज सिंह (22), निवासी इंदिरा नगर, छावनी, भिलाई बताया।
यह भी पढ़ें :

हेरोइन, मोबाइल और बाइक जब्त : Durg Drug Peddlers Arrested
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 8.49 ग्राम हेरोइन, 1,050 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया जेल
पुलिस ने जसराज सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8, 21(बी) और 27ए के तहत मामला दर्ज किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : Durg Drug Peddlers Arrested : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार
मैदान में नशीली टेबलेट बेचने की तैयारी कर रहे थे दो युवक
इसी दिन सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गंजपारा स्थित प्रियंका बोरवेल्स के पीछे मैदान में दो युवक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
यह भी पढ़ें : Drug Trafficking : 25 लाख की हेरोइन बरामद, पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत छह को दबोचा
300 नशीली टेबलेट और हथियार बरामद : Durg Drug Peddlers Arrested
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 300 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, दो धारदार हथियार, एक ओप्पो मोबाइल और एक आईफोन एसई-2020 जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.36 लाख रुपये आंकी गई है।
यह भी पढ़ें : Drug Racket in Medical Stores : मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, चार संचालक सहित पांच गिरफ्तार
दोनों आरोपियों की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिपेश उर्फ आयुषदीप (21) निवासी उत्कल कॉलोनी, गंजपारा और कृष्णा कुमार सेन (19) निवासी डिपरापारा, दुर्ग के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें : Operation Clean : मानसून में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 210 से ज्यादा हॉटस्पॉट पर चलेगा पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’
एनडीपीएस और आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई
सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और आयुध अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


