सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर । दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर व्यापारिक संगठन CTI ने विरोध जताया है। संगठन ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन से रैली को दिवाली के बाद आयोजित करने की मांग की है। CTI का कहना है कि अगर रैली तय तारीख पर हुई और कारोबार प्रभावित हुआ, तो देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। (CTI Protest Warning Over Mega Rally)
यह भी पढ़ें : Coffee With Yuva CAIT : YUVA CAIT की नई पहल ‘कॉफी विद युवा कैट’, व्यापारियों से होगा सीधा संवाद
CTI ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा पत्र : CTI Protest Warning Over Mega Rally
CTI ने दावा किया है कि रैली में करीब 12 लाख लोगों के दिल्ली पहुंचने से व्यापार को 25 हजार करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है। संगठन ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर महारैली को 10 नवंबर के बाद आयोजित करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : Takhatpur Theft : तखतपुर में चोरों का आतंक, एक महीने में आधा दर्जन से ज्यादा वारदातें, व्यापारियों में डर

कारोबार प्रभावित होने पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
व्यापारियों का सुझाव है कि यदि रैली की तारीख बदलना संभव नहीं है, तो इसे रामलीला मैदान के बजाय बुराड़ी ग्राउंड या जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाए, ताकि बाजारों और व्यापारिक गतिविधियों पर असर कम पड़े।
CTI ने केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील (CTI Protest Warning Over Mega Rally) की है। हालांकि, कारोबार को संभावित नुकसान से जुड़े आंकड़े संगठन के दावे हैं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Chamber of Commerce : बिलासपुर में पहली बार उद्योग-व्यापार की समस्याओं और समाधान पर मंथन
ख़बरें और भी हैं : Businessman Death Case : कोरबा में घर में फंदे पर मिला व्यापारी का शव, भजिया-बड़ा बेचकर चलाता था परिवार



