CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑटोरिक्शा में लगी तस्वीर देख कर चौक गया शख्स 🛑 एक नर्सिंग होम पर लगाया आरोप 🔵 पुलिस पहुंची तो ऑटो में लगी फोटो देख बोलता रहा – “यही तो मेरी……”

ऑटोरिक्शा में लगी तस्वीर देख कर चौक गया शख्स 🛑 एक नर्सिंग होम पर लगाया आरोप 🔵 पुलिस पहुंची तो ऑटो में लगी फोटो देख बोलता रहा – “यही तो मेरी……”

By Newsdesk Admin
06/08/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। झारखंड के जमशेदपुर में पैसेंजर ने जब ऑटोरिक्शा में लगी बच्ची की तस्वीर देखी तो वह चौंक गया और दावा करने लगा कि ये उसकी बेटी है, जो कि तीन साल पहले ‘मर’ चुकी है। वहीं ड्राइवर ने बताया कि वह उसकी भांजी की तस्वीर है। पैसेंजर भी हंगामा मचाने लगा। लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी तो किसी ने पुलिस को खबर कर दी।

आपको बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर में 30 जुलाई को एक ऐसी घटना घटी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। यहां एक शख्स ने घर जाने के लिए ऑटोरिक्शा बुक किया। शख्स जैसे ही ऑटो में बैठा, उसे वहां एक बच्ची की फोटो लगी दिखाई दी। शख्स बच्ची की फोटो देख बुरी तहर चौंका, उसने ऑटो ड्राइवर से पूछा- ये बच्ची कौन है? जवाब मिला- साहब ये मेरी भांजी है। तभी वो शख्स बोला- नहीं तुम झूठ बोल रहे हो, ये मेरी बेटी है। इसके बाद दोनों के बीच खूब बहसबाजी हुई। मामला पुलिस तक भी जा पहुंचा है।बताया जा रहा है कि साढ़े तीन वर्ष पहले अविनाश प्रसाद की पत्नी संगीता ने एक नर्सिंग होम में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। तब नर्सिंग होम वालों ने उन्हें बताया कि आपके जुड़वा बच्चों में से लड़का ही जिंदा है, लड़की की मौत हो गई है। परिवार वालों ने तब नर्सिंग होम वालों की बातों पर यकीन कर लिया लेकिन अब जब अविनाश ने ऑटो में बच्ची की तस्वीर देखी तो उसने दावा किया कि ये उसकी की बेटी है। वह नर्सिंग होम वालों पर बच्ची बेचने का आरोप लगाने लगा। अविनाश का कहना है कि बच्ची की शक्ल हूबहू उसकी बच्ची तरह है। बच्ची के जुड़वा भाई की शक्ल भी ऐसी ही है। मामले में संगीता मौर्य उर्फ संगीता प्रसाद (28 वर्ष) ने सिदगोड़ा थाने में शिकायत की है। अब दंपत्ति डीएनए टेस्ट करवाने की भी मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अविनाश की पत्नी भी थाना पहुंची, उसने पुलिस को बताया कि वह सिदगोड़ा मिथिला कॉलोनी की निवासी है। साल 2020 में वह गर्भवती हुई और सिदगोड़ा स्थित नर्सिंग होम में 7 जनवरी 2021 को डिलीवरी हुई। पहले बेटा पैदा हुआ, फिर बेटी। अस्पताल वालों ने बताया कि बेटी मृत है। उसने जब बेटी का शव मांगा तो उन्होंने नहीं दिया। तब उन्हें भी लगा कि शायद सच में ही ऐसा हुआ हो, इसके बाद वो बेटे को लेकर घर आ गई थी।

संगीता ने बताया कि उसके पति अविनाश 30 जुलाई 2024 को बारीडीह चौक पर खड़े थे। उन्होंने घर आने के लिए ऑटो बुक किया। ऑटो में एक बच्ची की तस्वीर लगी थी जो हूबहू उनके बेटे की तरह थी। जब तस्वीर के बारे में पूछा तो ऑटो वाले ने बताया कि यह उसकी भांजी है। उसके बाद अविनाश को संदेह हुआ कि यह उसकी जुड़वां बच्ची है, जिसे मृत बताया गया था। जब उसने ऑटो चालक से कहा कि यह उसकी जुड़वां बच्ची है तो ऑटो चालक बहस करके वहां से चला गया। बाद में उसने अपने ऑटो से बच्ची की तस्वीर भी हटा दी। उन्हें पूरा संदेह है कि अस्पताल वालों ने उनकी बेटी को बेच दिया था। इसलिए उस बच्ची का डीएनए टेस्ट करवाया जाए, वो हमारी ही बेटी है और हमें वो वापस चाहिए। पुलिस ने इस संबंध में नर्सिंग होम को भी तलब किया है।

Good News : कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने पहुंचे विधायक रिकेश ने 3 लोगों को दे दी नौकरी, समस्या का तत्काल निराकरण होता देख गदगद हुए भाजपाई
Big Breaking: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय के नाम पर ठगी की कोशिश, पहले बनाई फेक आईडी फिर लोगों को भेजे मैसेज, साइबर ठग गिरफ्तार, पूछताछ जारी
सखियों ने दी एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति, भिलाई महिला समाज के सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में तीज क्वीन चुनी गईं शशिप्रभा, अनिता फर्स्ट रनर अप, कला और गौरी ने भी किया बेहतर प्रयास
E कॉमर्स की दिग्गज कंपनी Amazon और flipkart पर ईडी का शिकंजा, 19 से ज्यादा ठिकानों पर हुई तलाशी
Chhath Spcial Trains : दिवाली-छठ यात्रियों के लिए राहत: लखनऊ मंडल चलाएगा 52 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, बिहार-कोलकाता रूट पर भीड़ कम करने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?