CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Marriage News : ‘नशेड़ी’ कहकर ठुकराया, 16 दिन बाद उसी दूल्हे संग लिए सात फेरे

Marriage News : ‘नशेड़ी’ कहकर ठुकराया, 16 दिन बाद उसी दूल्हे संग लिए सात फेरे

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share
Marriage News
Marriage News

सीजी भास्कर, 10 जुलाई : शादी (Marriage News) से जुड़ा छत्तीसगढ़ का चर्चित मामला अब नया मोड़ ले चुका है। 23 जून को चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव में मंडप पर कथित रूप से नशे में होने के कारण जिस दूल्हे संत कुमार से दुल्हन मुस्कान ने शादी करने से इनकार कर दिया था, उसी दूल्हे के साथ अब 16 दिन बाद उसने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत कर दी। दोनों का कहना है कि उनके बीच की गलतफहमियां अब पूरी तरह दूर हो चुकी हैं।

Contents
  • 23 जून को शादी टूटने से सुर्खियों में आया था मामला
  • 16 दिन बाद मंदिर में लिए सात फेरे
  • शादी टूटने के बाद भी दोनों संपर्क में रहे
  • दूल्हे का दावा- कोल्ड ड्रिंक में मिलाया गया था नशीला पदार्थ
  • पुलिस ने तलाश कर दोनों से की बातचीत

23 जून को शादी टूटने से सुर्खियों में आया था मामला

23 जून को कोसमंदा गांव में आयोजित विवाह समारोह के दौरान मुस्कान ने कथित तौर पर दूल्हे के नशे में होने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया था। यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया था। घटना के बाद जांजगीर-चांपा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने मुस्कान के फैसले की सराहना करते हुए उसे परिवार परामर्श केंद्र का सदस्य भी बनाया था।

16 दिन बाद मंदिर में लिए सात फेरे

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र में अपनी ड्यूटी पर पहुंची थी। दोपहर करीब 2 बजे वह वहां से निकली और घर जाने के बजाय सीधे संत कुमार के गांव खोखरा पहुंच गई। वहां स्थित मनका दाई मंदिर में संत कुमार, उनके परिजनों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया।

बताया गया कि संत कुमार के परिवार को इस शादी की पहले से जानकारी थी, जबकि मुस्कान के परिजनों को इसकी सूचना बाद में मिली।

शादी टूटने के बाद भी दोनों संपर्क में रहे

दंपती ने बताया कि 23 जून को शादी टूटने के बाद भी दोनों लगातार फोन पर एक-दूसरे के संपर्क में रहे। बातचीत के दौरान दोनों ने पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की और उनके बीच की गलतफहमियां धीरे-धीरे दूर हो गईं। इसके बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला लिया।

दूल्हे का दावा- कोल्ड ड्रिंक में मिलाया गया था नशीला पदार्थ

संत कुमार का कहना है कि वह शराब का सेवन नहीं करता। उसके मुताबिक शादी वाले दिन किसी ने उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और लोगों को लगा कि वह नशे में है। बाद में उसने मुस्कान से बातचीत कर अपनी बात रखी और माफी भी मांगी। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से शादी करने का निर्णय लिया।

पुलिस ने तलाश कर दोनों से की बातचीत

सीएसपी योगिता बाली खापर्डे ने बताया कि मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र से निकलने के बाद घर नहीं पहुंची। शाम तक उसका मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और साइबर टीम ने उसकी तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि वह खोखरा गांव में संत कुमार के घर पर है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों से बातचीत की।

पुलिस के अनुसार, मुस्कान ने अपनी इच्छा से संत कुमार के साथ रहने और विवाह करने की बात कही। दोनों ने बताया कि शादी टूटने के बाद भी वे लगातार संपर्क में थे। संत कुमार ने आगे शराब नहीं पीने का वादा किया और दोनों ने आपसी सहमति से मनका दाई मंदिर में विवाह कर लिया।

टीचर ने पड़ोसी की कार-बाइक को लगाई आग: आपसी रंजिश में खौफनाक वारदात
Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत
CBSE Result : परीक्षा में सफलता के बाद खुशियों का माहौल, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दिया बड़ा संदेश
देश की राजनीति की दिशा बदलने वाली है, ये महाराष्ट्र चुनाव ने बता दिया है – अरूण साव
बिलासपुर में 5 महीने पहले हमलावर से हुआ विवाद,सराफा एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त
Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

भाजपा संगठन (Chhattisgarh BJP Urban Election) की ओर…

Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार...रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार…रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत…

Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल
Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार को दर्दनाक…

BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक…

Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?