CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSP Scrap Chori  : विस में गूंजा BSP लोहा चोरी का मामला, विधायक रिकेश ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच की उठाई मांग

BSP Scrap Chori  : विस में गूंजा BSP लोहा चोरी का मामला, विधायक रिकेश ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच की उठाई मांग

By Newsdesk Admin
17/07/2026
Share
BSP Scrap Chori 
विधायक रिकेश ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच की उठाई मांग

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पंचम एवं अंतिम दिवस शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई स्टील प्लांट में पिछले चार दशकों से कथित रूप से जारी लोहा एवं स्क्रैप चोरी (BSP Scrap Chori) के मामले को प्रमुखता से उठाते हुए इसे राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताया। उन्होंने सदन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि देश की सार्वजनिक संपत्ति को निरंतर क्षति पहुंचाने वाला संगठित अपराध है, जिसकी निष्पक्ष एवं व्यापक जांच आवश्यक है।

Contents
  • BSP Scrap Chori संगठित गिरोह की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच
  • राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा का प्रश्न : BSP Scrap Chori
  • केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग : BSP Scrap Chori
  • विधानसभा की कार्यवाही में दर्ज हुआ मुद्दा
  • पूर्व में भी विभिन्न संवैधानिक एवं जांच एजेंसियों को सौंप चुके हैं शिकायत
  • विधानसभा से लोकसभा तक पहुंचा मुद्दा

 

यह भी पढ़ें : Mahtari Vandan Yojana : 1.55 लाख नाम कटे, विधानसभा में जमकर हंगामा

 

BSP Scrap Chori संगठित गिरोह की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच

शून्यकाल में अपनी बात रखते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वर्षों से एक संगठित गिरोह, प्लांट के कुछ अधिकारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों की कथित मिलीभगत से करोड़ों रुपये मूल्य का लोहा और स्क्रैप सुनियोजित तरीके से बाहर निकालता रहा है।

 

यह भी पढ़ें : Supela Ravanbhatha bulldozer action : विधायक रिकेश सेन नाराज़, बोले- बिना सूचना बरसात में कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, देखिए VIDEO

 

उन्होंने कहा कि अब तक सामने आए मामलों में अधिकांशतः क्रेन ऑपरेटर, ट्रक-ट्रेलर चालक अथवा निचले स्तर के कर्मचारियों तक ही कार्रवाई सीमित रही, जबकि पूरे नेटवर्क का संचालन करने वाले कथित सरगनाओं तक जांच और कानूनी कार्रवाई नहीं पहुंच सकी। इसी कारण ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया।

राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा का प्रश्न : BSP Scrap Chori

विधायक सेन ने सदन में कहा कि भिलाई स्टील प्लांट देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक धरोहर है और वहां से होने वाली कथित चोरी राष्ट्रीय संपत्ति को प्रत्यक्ष नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उन सभी लोगों की जवाबदेही तय की जाए जो प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से इसमें संलिप्त रहे हों, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके।

 

यह भी पढ़ें : BSP Scrap Scam Investigation : भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी

 

Bhilai Colonizer Fraud : भिलाई में कॉलोनाइजरों की धोखाधड़ी पर विधायक रिकेश के सवाल पर वित्त मंत्री का बड़ा खुलासा
यह भी पढ़ें : Bhilai Colonizer Fraud : भिलाई में कॉलोनाइजरों की धोखाधड़ी पर विधायक रिकेश के सवाल पर वित्त मंत्री का बड़ा खुलासा

केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग : BSP Scrap Chori

रिकेश सेन ने सदन में यह भी कहा कि मामले की गंभीरता और व्यापकता को देखते हुए इसकी जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराई जानी चाहिए, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके और वास्तविक जिम्मेदार व्यक्तियों तक कानूनी कार्रवाई पहुंच सके। ऐसे मामलों में केवल निचले स्तर पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे तंत्र की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

 

BSP Scrap Chori 
BSP Scrap Chori : विधायक रिकेश ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच की उठाई मांग

 

विधानसभा की कार्यवाही में दर्ज हुआ मुद्दा

शून्यकाल के दौरान उठाए गए इस विषय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित सदन ने गंभीरता से सुना। भिलाई स्टील प्लांट में कथित करोड़ों रुपये के लोहा चोरी का यह मामला विधानसभा की कार्यवाही में दर्ज हुआ, जिससे इस विषय को राज्य की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था में औपचारिक रूप से स्थान मिला।

 

यह भी पढ़ें : Women Reservation Special Session : विस में गूंजी नारी शक्ति की आवाज, एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला समर्थन

 

पूर्व में भी विभिन्न संवैधानिक एवं जांच एजेंसियों को सौंप चुके हैं शिकायत

विधायक रिकेश सेन इस विषय को पहले भी विभिन्न स्तरों पर उठाते रहे हैं। उन्होंने प्रकरण से संबंधित शिकायतें सीबीआई, ईओडब्ल्यू, ईडी, एसीबी, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजकर विस्तृत जांच की मांग की है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : Naxal Elimination Campaign : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

 

विधानसभा से लोकसभा तक पहुंचा मुद्दा

राज्य स्तर पर मामला उठने के बाद अब यह विषय राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में आने लगा है। भारत सरकार के स्टील मंत्रालय से संबंधित समिति में महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने भी भिलाई स्टील प्लांट में कथित लोहा चोरी का मुद्दा उठाया है। विधायक रिकेश सेन की पहल के बाद यह विषय अब सांसद के माध्यम से लोकसभा तक भी पहुंच रहा है, जिससे मामले की व्यापक जांच और राष्ट्रीय स्तर पर विचार की संभावना और मजबूत हुई है।

 

यह भी पढ़ें : GST reforms 2025 : सांसद के साथ सुपेला मार्केट की हर दुकानों में पहुंचे MLA रिकेश, व्यापारियों से चर्चा कर उन्हें दी बधाई

 

Fertilizer Distribution Irregularities : खाद विक्रेताओं पर विभाग की बड़ी स्ट्राइक, 6 दुकानों को शो-कॉज नोटिस, एक का लाइसेंस जैसा प्रतिबंध
छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगी 851 नई एंबुलेंस, CM साय का ऐलान….
MP में पैथोलॉजिस्ट की कमी, अब एमबीबीएस डॉक्टरों को कुछ टेस्ट के अधिकार देने की तैयारी…
Union Budget 2026–27 Review Meet: मुख्यमंत्री साय के साथ भाजपा की रणनीतिक बैठक आज
जेवरा सिरसा दुर्ग की राइस मिल में लगी भीषण आग, दर्जन भर दमकल कर्मी काबू पाने कर रहे मशक्कत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bagiya Jan Darshan
Bagiya Jan Darshan : देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनते रहे मुख्यमंत्री साय

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

BSP Scrap Chori 
BSP Scrap Chori  : विस में गूंजा BSP लोहा चोरी का मामला, विधायक रिकेश ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच की उठाई मांग

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पंचम एवं…

Bilaspur Rain Flood
Bilaspur Rain Flood : 20 साल बाद बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात, शहर पानी-पानी

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Re NEET UG 2026 Result
Re NEET UG 2026 Result : छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर

Re NEET UG 2026 Result

Balodabazar SP Raigaurav Rampravesh
Balodabazar SP Raigaurav Rampravesh : बलौदाबाजार-भाटापारा को मिले नए एसपी, राय गौरव रामप्रवेश ने संभाली कमान

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : बलौदाबाजार एसपी राय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?