CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Colonizer Fraud : भिलाई में कॉलोनाइजरों की धोखाधड़ी पर विधायक रिकेश के सवाल पर वित्त मंत्री का बड़ा खुलासा

Bhilai Colonizer Fraud : भिलाई में कॉलोनाइजरों की धोखाधड़ी पर विधायक रिकेश के सवाल पर वित्त मंत्री का बड़ा खुलासा

By Newsdesk Admin
16/07/2026
Share
Bhilai Colonizer Fraud : भिलाई में कॉलोनाइजरों की धोखाधड़ी पर विधायक रिकेश के सवाल पर वित्त मंत्री का बड़ा खुलासा
Bhilai Colonizer Fraud : भिलाई में कॉलोनाइजरों की धोखाधड़ी पर विधायक रिकेश के सवाल पर वित्त मंत्री का बड़ा खुलासा

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : भिलाई नगर निगम क्षेत्र में निजी कॉलोनाइजरों द्वारा कथित धोखाधड़ी (Bhilai Colonizer Fraud)  का मामला गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में उठा। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने प्रश्नकाल के दौरान आरोप लगाया कि कई कॉलोनाइजरों ने लोगों से पूरी राशि वसूलने के बावजूद न तो मकानों का कब्जा (पजेशन) दिया और न ही राशि लौटाई। उन्होंने दोषी कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, संपत्ति कुर्क करने और पीड़ितों को राहत देने की सरकार की कार्ययोजना पर जवाब मांगा।

Contents
  • विधायक ने उठाया खरीदारों का मुद्दा
  • सरकार ने बताया- रेरा में पहुंचे 14 मामले
  • रेरा के पास शिकायत करने का अधिकार
  • एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार नहीं
  • समय-सीमा तय नहीं

यह भी पढ़ें : बिना कमिश्नर की जानकारी निगम मद हो गया खाली….❗मामला भिलाई नगर निगम का, MLA रिकेश ने लिखा CM को पत्र, अब होगी जांच

विधायक ने उठाया खरीदारों का मुद्दा

विधायक रिकेश सेन ने सदन में कहा कि कई परिवार वर्षों से मकान मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों की जीवनभर की जमा पूंजी फंस गई है, लेकिन उन्हें न मकान मिल रहा है और न ही धनवापसी हो रही है। उन्होंने सरकार से दोषी कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें : Tenant Verification : किराएदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, बिना सूचना मकान किराए पर देने पर होगी कार्रवाई

सरकार ने बताया- रेरा में पहुंचे 14 मामले

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में लिखित जवाब देते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षों में दुर्ग जिले से मकानों का आधिपत्य (पजेशन) नहीं मिलने से संबंधित 14 प्रकरण छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में दर्ज हुए हैं। इनमें से 13 मामलों में अंतिम आदेश जारी किए जा चुके हैं, जबकि एक मामला अभी भी सुनवाई और निर्णय के लिए लंबित है।

यह भी पढ़ें : Durg Police Action: ऑनलाइन लोन के दलदल में फंसा पूर्व MR बना शातिर चोर, दुर्ग में 8 बड़ी चोरियों का खुलासा, 32 लाख के सामान के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

रेरा के पास शिकायत करने का अधिकार

सरकार ने बताया कि रेरा अधिनियम, 2016 के तहत हितग्राहियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कानूनी प्रावधान मौजूद हैं। अधिनियम की धारा 11, 17, 18 और 31 के तहत प्रभावित खरीदार रेरा प्राधिकरण के समक्ष शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राधिकरण मामले की सुनवाई कर तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर मकान का कब्जा दिलाने या धनवापसी संबंधी आदेश पारित करता है।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: 2 महीने में भूमि अधिग्रहण प्राधिकरण बनाओ, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार नहीं

विधायक द्वारा दोषी कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और संपत्तियां कुर्क करने के सवाल पर वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि रेरा अधिनियम, 2016 के तहत प्राधिकरण को सीधे एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार नहीं है। हालांकि अधिनियम की धारा 60, 61 और 63 के तहत नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाने का अधिकार रेरा को प्राप्त है। यदि प्राधिकरण के आदेशों का पालन नहीं किया जाता, तो क्रियान्वयन अधिकारी सिविल कोर्ट की डिक्री की तरह कार्रवाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Raipur Social Media Case : फेसबुक पर विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, युवक पर एफआईआर दर्ज

Bhilai Colonizer Fraud : भिलाई में कॉलोनाइजरों की धोखाधड़ी पर विधायक रिकेश के सवाल पर वित्त मंत्री का बड़ा खुलासा
Bhilai Colonizer Fraud : भिलाई में कॉलोनाइजरों की धोखाधड़ी पर विधायक रिकेश के सवाल पर वित्त मंत्री का बड़ा खुलासा

समय-सीमा तय नहीं

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों के निराकरण की प्रक्रिया सतत होती है, इसलिए इनके निपटारे के लिए कोई निश्चित समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है। प्रत्येक मामले का फैसला उसकी सुनवाई और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर किया जाता है।

खबरें और भी हैं : Bhilai Road Accident : खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, महिला समेत 4 की दर्दनाक मौत

Giriraj Singh Raipur Visit : छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Shashi Tharoor Modi praise : पीएम मोदी की प्रशंसा पर…! थरूर पर तंज- स्वतंत्र पक्षी को आकाश,देखना चाहिए, वहां बाज और गिद्ध हमेशा शिकार पर
H-1B Visa Fee Hike : ट्रंप के फैसले पर राहुल गांधी का हमला, बोले- भारत के पास सबसे कमजोर प्रधानमंत्री
Bhilai BJP Breaking : भाजपा कार्यालय में विधायक रिकेश ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, दिवंगत पूर्व पार्षद की पत्नी सहित 3 लोगों को मौके पर दिया नौकरी का नियुक्ति पत्र
Bhilai Breaking : बगैर सूचना घेरा थाना, पुलिस से की झूमा झटकी, महापौर निर्मल कोसरे सहित 100 से अधिक लोगों के खिलाफ गैर जमानती धारा के तहत जुर्म दर्ज, विडियो से हो रही पहचान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?