CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP Tariq Anwar : पूर्व CM के भाई को पार्टी से बाहर करने सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र, जानिए क्या है मामला

MP Tariq Anwar : पूर्व CM के भाई को पार्टी से बाहर करने सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र, जानिए क्या है मामला

By Newsdesk Admin
07/06/2025
Share
MP Tariq Anwar
MP Tariq Anwar

सीजी भास्कर, 7 जून। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी से सात साल के लिए निष्कासित करने की सिफारिश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य सचिव सांसद तारिक अनवर (MP Tariq Anwar) ने आलाकमान को की है।

हाल ही में लक्ष्मण सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादास्पद बयान दिया था, जिसके कारण सांसद अनवर ने पार्टी आलाकमान से लक्ष्मण सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

अनवर (MP Tariq Anwar) द्वारा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे गए निष्कासन के प्रस्ताव पत्र के आधार पर, कांग्रेस लक्ष्मण सिंह को पार्टी से बाहर निकालने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि लक्ष्मण सिंह ने 24 अप्रैल को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बारे में विवादास्पद बयान दिया था।

उन्होंने कहा था कि उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को सलाह दी थी कि उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए और यदि पार्टी को उन्हें निकालना है, तो आज ही निकाल दे।

उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी के नेताओं को सावधानी से बोलना चाहिए, अन्यथा उन्हें चुनाव में इसके नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

लक्ष्मण सिंह के बयान पर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए 9 मई को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह को दिए नोटिस से यह साफ संदेश दिया गया था कि पार्टी की छवि और नेतृत्व के प्रति असम्मान जनक व्यवहार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगा। पार्टी की अनुशासन समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर (MP Tariq Anwar) ने उनसे 10 दिन में जवाब मांगा था। लेकिन, जवाब संतोषजनक नहीं होने के चलते उनके निष्कासन की अनुशंसा की गई है।

कांग्रेस द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस से यह स्पष्ट है कि पार्टी के किसी भी नेता, चाहे वह किसी भी पद पर हो, को अभद्र या अनुशासनहीन टिप्पणियां करने का अधिकार नहीं है। विशेष रूप से सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक मंचों पर, क्योंकि ऐसी प्रतिक्रियाएं पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और कार्यकर्ताओं में भ्रम उत्पन्न करती हैं।

लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था- ‘ये हमारा रॉबर्ट वाड्रा, जीजा जी राहुल गांधी का, कहता है कि मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया। इन दोनों का ये बचपना हम कब तक झेलेंगे। राहुल गांधी भी थोड़ा सोच समझकर बात करें। इनकी नादानियों की वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

CG Political War : भूपेश का साय सरकार पर हमला! बोले- डाक्टर साहब का गुस्सा बता रहा है कि सरकार की सेहत खराब है
Monsoon Update India :13 राज्यों में पहुंचा मानसून, कल मुंबई में दस्तक
Bhilai YouTubers Blackmail Case : दो यूट्यूबर्स पर ब्लैकमेलिंग का केस, वीडियो हटाने के बदले वसूली का आरोप
Bilaspur Sarafa Mahasammelan 2026 : 28 जून को सराफा महासम्मेलन, प्रदेशभर के कारोबारी होंगे शामिल
शराब न पिलाने पर बड़े भाई ने रेत दिया छोटे भाई का गला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?