CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vedanta Plant Accident : वेदांता हादसे पर विधानसभा में घमासान, अनिल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर सरकार घिरी

Vedanta Plant Accident : वेदांता हादसे पर विधानसभा में घमासान, अनिल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर सरकार घिरी

By Newsdesk Admin
14/07/2026
Share
Vedanta Plant Accident
Vedanta Plant Accident

सीजी भास्कर, 14 जुलाई :  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान वेदांता पावर प्लांट हादसा (Vedanta Plant Accident) का मुद्दा जोरदार ढंग से गूंजा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन से हादसे में वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी को लेकर जवाब मांगा। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

Contents
  • अनिल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर घिरी सरकार
  • मुआवजे पर भी उठे सवाल

प्रश्नकाल के दौरान डॉ. चरणदास महंत ने पिछले दो वर्षों में प्रदेश में हुई औद्योगिक दुर्घटनाओं, सुरक्षा मानकों के पालन और सेफ्टी ऑडिट को लेकर सरकार से सवाल किए। उन्होंने पूछा कि जिन कारखानों में सेफ्टी ऑडिट नहीं कराया गया, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने जवाब में बताया कि खतरनाक रसायनों से जुड़े कारखानों में नियमों के तहत मान्यता प्राप्त एजेंसियों से सेफ्टी ऑडिट कराया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 32 कारखानों का ऑडिट पूरा हो चुका है और जहां प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वहां नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान है।

अनिल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर घिरी सरकार

वेदांता पावर प्लांट हादसा (Vedanta Plant Accident) का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष ने सवाल किया कि अब तक केवल कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों हुई। मंत्री ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर अन्य जिम्मेदार लोगों को भी आरोपी बनाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब एफआईआर में अनिल अग्रवाल का नाम दर्ज है तो उनकी गिरफ्तारी के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या भविष्य में किसी औद्योगिक हादसे में कंपनी के निदेशकों के खिलाफ भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी या यह सिर्फ एक मामले तक सीमित रहेगा।

मुआवजे पर भी उठे सवाल

विधायक रामकुमार यादव ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को घोषित आर्थिक सहायता का मुद्दा (Vedanta Plant Accident)  उठाया। उन्होंने कहा कि कई प्रभावित परिवारों को अब तक पूरी सहायता राशि नहीं मिली है। इस पर उद्योग मंत्री ने बताया कि कंपनी की ओर से मृतकों के आश्रितों को 35-35 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये तथा केंद्र सरकार की ओर से 2 लाख रुपये की सहायता राशि घोषित की गई है। मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विपक्ष ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया।

Congress Padayatra 2025 : छत्तीसगढ़ में बदलेगी की राजनीतिक की हवा, रायगढ़ से भिलाई तक पदयात्रा करेंगे सचिन
Suman Tirkey : राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की सुमन तिर्की
B.Ed Student Road Accident News : परीक्षा से पहले काल ने छीनी जिंदगी…बीएड देने जा रही युवती की हादसे में मौत…चार घायल…
Irrigation Projects Chhattisgarh : स्टापडेम और जलाशय जीर्णोद्धार से किसानों को मिलेगी राहत, 7.48 करोड़ स्वीकृत
Google Boy Rudra Sharma Durg : दुर्ग के 6 वर्षीय गूगल बाय रुद्र की अद्भुत प्रतिभा के कायल हुए छत्तीसगढ़ के महामहिम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Development : मेयर व अफसर सड़कों पर उतरे, विकास कार्यों में देरी पर सख्त चेतावनी

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : धमतरी शहर में…

Jashpur News : ‘जशक्राफ्ट’ से चमकेगी बांस कला, 150 परिवारों की बदलेगी तकदीर

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : जशपुर जिले में…

PM Surya Ghar Yojana : छत पर लगा सोलर प्लांट, अब बिजली बिल से मिली राहत

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : बिजली के बढ़ते…

Narayanpur News : अबुझमाड़ में सौर ऊर्जा से पहुंचा स्वच्छ पानी, 849 सोलर पंपों ने बदली ग्रामीणों की जिंदगी

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : नारायणपुर जिले के…

Sarangarh News : मासूम के घर पहुंचा प्रशासन, मिनटों में बना आधार कार्ड; संवेदनशील पहल बनी मिसाल

सीजी भास्कर,14 जुलाई : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?