CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Suman Tirkey : राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की सुमन तिर्की

Suman Tirkey : राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की सुमन तिर्की

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share
Suman Tirkey
Suman Tirkey

सीजी भास्कर, 18 अगस्त : यह मेरे लिए अविस्मृत करने वाला पल था जब मुझे महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। मुझे यह पल जीवन भर याद रहेगा कि मुझे राष्ट्रपति  और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का अवसर भी मिला। वार्तालाप के दौरान मैंने शासकीय योजनाओं के माध्यम से गांव के विकास और लोगों के जीवन में हो रहे सकारात्मक बदलाव के बारे में बताया।  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने वहां मौजूद सभी का उत्साहवर्धन किया। यह कहना है प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा की हितग्राही सुमन तिर्की (Suman Tirkey) का, जिन्हें 15 अगस्त 2025 स्वंतत्रता दिवस के पावन संध्या पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में  आयोजित एट होम रिसेप्शन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ था।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट-होम स्वागत समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, भारत के प्रधान न्यायाधीश  न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई, लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्रीगण, राजनयिक, विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात व्यक्तित्व, केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी, दिव्यांगजन तथा विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। 

भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा देश के समस्त राज्यों से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत उपरोक्त कार्यक्रम हेतु प्रतिभागियो का नामांकन मंगाया गया था। भारत सरकार द्वारा समस्त राज्यों से प्राप्त नामांकन के विरूद्ध 09 राज्य के 10 हितग्राहियो का चयन एट होम रिसेप्शन के लिए किया गया है, छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 01 हितग्राही सुमन तिर्की को यह स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है।

सुमन तिर्की (Suman Tirkey) राजमिस्त्री का कार्य करती है। योजनांतर्गत इनका आवास वित्तीय वर्ष 2019-20 में स्वीकृत हुआ। आवास निर्माण हेतु केन्द्रांश एवं राज्यांश के रूप उन्हें कुल 2.26 लाख रुपए का अनुदान दिया गया है। सुमन तिर्की को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अतिरिक्त महतारी वंदन, उज्जवला योजना, खाद्यान्न योजना आदि का लाभ भी प्राप्त हुआ है।

Viksit Bharat Mission : 26 दिसंबर को विशेष ग्राम सभा, ग्रामीण रोजगार पर जोर
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, भेजी खुफिया जानकारी
Chhattisgarh IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अफसरों के तबादले
Former Deputy Collector Arrested : सरगुजा में चंगाई सभा का मामला, पूर्व अधिकारी पर गंभीर आरोप
बिलासपुर में 6 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क:भारी वाहनों से जर्जर हो गई थी, MLA की पहल पर कोलवाशरी कंपनी ने दिया फंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IPS Officer Son Assault
IPS Officer Son Assault : अंबिकापुर में IPS के बेटे से मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार; शहर में पैदल जुलूस

IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कुर्रे…

Jaunpur Drug Supply : रायपुर के नशीली दवाओं के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जौनपुर से 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

दवाओं की सप्लाई के मामले में पुलिस ने…

Raipur Police Action
Raipur Police Action : गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 146 पर कार्रवाई, 14 जेल भेजे गए

आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने…

Raigarh Police Transfe
Raigarh Police Transfer : रायगढ़ में 27 पुलिसकर्मियों का तबादला, 4 एएसआई समेत कई कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी

जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल (Raigarh…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : बिलासपुर में ट्रेन से गांजा तस्करी, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी कर बिलासपुर पहुंचे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?