CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, शिकायतों के खिलाफ हो रहा एक्शन

बिहार: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, शिकायतों के खिलाफ हो रहा एक्शन

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. ज्यादातर लोगों का समर्थन मिल रहा है. इस कानून को प्रभावी रूप से लागू कराने में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ राज्य की महिलाएं भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मकसद महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और घरेलू हिंसा में कमी लाना था.

अनोखी बात ये कि बिहार की महिलाएं नीतीश सरकार की इस योजना का खुलकर समर्थन कर रही हैं. महिलाएं खुलकर सामने आ रही हैं और अवैध शराब की तस्करी और सेवन के खिलाफ टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवा रही हैं.

टोल-फ्री नंबर 15545 / 18003456268 जारी

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के टोल-फ्री नंबर 15545 और 18003456268 पर रोजाना औसतन 200 से 300 कॉल आ रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं अपने पति, पिता, बेटे या रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रही हैं. विभाग के अनुसार इस वर्ष जनवरी से जून तक कुल 1211 महिलाओं ने शराब से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई हैं. इसमें जनवरी में सबसे अधिक 270 शिकायत के कॉल आए है. इसके बाद 223 कॉल फरवरी, 212 मार्च, 167 अप्रैल, 150 मई और 189 कॉल जून महीने में महिलाओं ने किए हैं.वहीं साल 2022 से मई 2025 तक इन टोल फ्री नंबर के जरिए कुल तीन लाख 96 हजार 305 शिकायतें दर्ज की गई हैं. 2022 में रोजाना 331, 2023 में 337, 2024 में 308 और जनवरी 2025 से मई 2025 के बीच 200-300 शिकायत कॉल दर्ज हुए है. इस वर्ष जनवरी में 310, फरवरी में 319, मार्च में 279, अप्रैल में 200 और मई में औसतन 215 कॉल दैनिक आए है.

छापेमारी की वजह से सतर्कता बढ़ी

शराबबंदी कानून सफलतापूर्वक लागू करने और इसमें आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने दो टोल-फ्री नंबर जारी कर रखे हैं. इस पर कोई भी व्यक्ति शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग की गुप्त शिकायत कर सकता है. सरकार ने जागरूकता फैलाने के लिए बिजली के खंभों पर इन नंबरों को लिखवाया था. पुलिस और आला अधिकारियों की ओर से सफल छापेमारी की जा रही है. बीते तीन साल में 20 हजार से अधिक छापेमारी की गई है, जिसमें 14 हजार से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है. वर्ष 2025 में औसतन दो गिरफ्तारियां रोजाना हो रही हैं.

मारा गया भागलपुर का कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल उर्फ फूफा, पुलिस और STF में मिलकर किया एनकाउंटर
पाकिस्तान से भारत आए हिंदुओं को नहीं जाना पड़ेगा वापस, इस स्पेशल वीजा ने बचाया
आतंकी हमले के बाद PM मोदी ने अमित शाह से की बात, गृह मंत्री के आवास पर हाई लेवल मीटिंग
ट्रेन में सफर कर रहे सरफराज की मौत पर बवाल, AC बंद होने का आरोप; रेलवे बोला- ‘किडनी खराब थी’
Kondagaon Gang Rape: होली के बहाने घर पहुंचे युवक, युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म; दो नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?