CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Newborn abandoned in forest: मध्यप्रदेश में शिक्षक दंपति ने 3 दिन के मासूम को जंगल में दबाया पत्थरों तले

Newborn abandoned in forest: मध्यप्रदेश में शिक्षक दंपति ने 3 दिन के मासूम को जंगल में दबाया पत्थरों तले

By Newsdesk Admin
02/10/2025
Share

सीजी भास्कर 2 अक्टूबर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षक दंपति ने अपने ही तीन दिन के नवजात (Newborn abandoned in forest) को जंगल में पत्थरों के नीचे दबाकर छोड़ दिया। हैरानी की बात यह है कि इस अमानवीय कृत्य के पीछे कारण नौकरी खोने का डर बताया जा रहा है।

Contents
  • जंगल में राहगीर ने देखा मासूम, पुलिस को दी सूचना
  • चौथी संतान और नौकरी का डर
  • पुलिस ने किया गिरफ्तार, जोड़ी गई गंभीर धाराएं
  • मासूम की हालत और प्रशासन की प्रतिक्रिया
  • कबूला अपराध, उजागर हुआ निर्दयी सच

जंगल में राहगीर ने देखा मासूम, पुलिस को दी सूचना

धनोरा चौकी क्षेत्र के ग्राम नांदनवाड़ी में रविवार रात एक राहगीर ने देखा कि पत्थरों के बीच कोई बच्चा कराह रहा है। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नवजात को बाहर निकाला और तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाजुक होने के कारण बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

चौथी संतान और नौकरी का डर

जांच में सामने आया कि आरोपी माता-पिता बबलू डांडोलिया और राजकुमारी डांडोलिया (Newborn abandoned in forest) ग्राम सिधौली, थाना तामिया निवासी हैं। दोनों ग्राम नांदनवाड़ी के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि चौथी संतान पैदा होने से उन्हें नौकरी से निलंबन या सेवा समाप्ति का डर था। इसी वजह से दंपति ने अपने ही बच्चे को जंगल में पत्थरों के बीच दबाकर छोड़ने का कदम उठाया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, जोड़ी गई गंभीर धाराएं

सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की तहकीकात शुरू की और माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी शिक्षक ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पहले उन पर 93 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब आरोप की गंभीरता देखते हुए धारा 307 भी बढ़ा दी गई है।

मासूम की हालत और प्रशासन की प्रतिक्रिया

अमरवाड़ा एसडीओपी कल्याणी बरकड़े ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस टीम ने नवजात को जंगल से बाहर निकाला। बच्चा अभी जिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत पर लगातार नज़र रखी जा रही है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने इस पूरे मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कबूला अपराध, उजागर हुआ निर्दयी सच

बटकाखापा टीआई अनिल राठौर के अनुसार, पूछताछ में बबलू डांडोलिया ने स्वीकार किया कि उसके पहले से तीन बच्चे हैं — एक 8 साल का, दूसरा 6 साल का और तीसरा 4 साल का। चौथा बच्चा जन्म लेने पर उसे नौकरी खोने का डर था, इसलिए उसने पत्नी के साथ मिलकर यह खौफनाक योजना बनाई। आरोपी 2009 से शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

शादी के बाद पति को पिलाई दूध, बेहोश होते ही दुल्हन ने कर डाला कांड…
Housing and Development Board : सिर्फ इतने में 1 BHK फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका, साथ में 15% की अतिरिक्त छूट, Vजानें पूरी डिटेल
Korba Water Tank Protest : पानी टंकी पर चढ़े दो युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, TI को सस्पेंड करने की मांग
AI Smart Glasses Police : गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा का हाईटेक कवच, AI चश्मों से होगी संदिग्धों की पहचान
Raipur Solar Panel Accident : सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर, दो की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Baloda Bazar Crocodile Sighting
Baloda Bazar Crocodile Sighting : इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना

Baloda Bazar Crocodile Sighting :वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार…

Forex Trading Scam 
Forex Trading Scam : निवेशकों ने आरोपी के घर का किया घेराव, पैसे वापस करने की मांग

Forex Trading Scam  :घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो…

Gajendra Yadav Resignation Demand
Gajendra Yadav Resignation Demand : रायपुर में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने दिया समर्थन

Gajendra Yadav Resignation Demand : छात्रों ने स्पष्ट…

BSP QUARTER ENCROACHMENT
BSP Quarter Encroachment : नंदिनी माइंस में 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा

bsp-quarter-encroachment :मामले में बीएसपी प्रशासन विभाग के सहायक…

FIR Against Police
FIR Against Police : जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज मामले में पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

FIR Against Police :छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?