सीजी भास्कर, 01 अगस्त। कोरबा पुलिस ने करीब दो माह पहले हुई यूनियन बैंक सेंधमारी की वारदात का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 4 जून की रात दीपका थाना क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित यूनियन बैंक शाखा को निशाना बनाया था। (Korba Bank Robbery Attempt)
यह भी पढ़ें : Union Bank Burglary Case : हरियाणा से गिरफ्तार हुए यूनियन बैंक सेंधमारी के दो आरोपी
पुलिस के मुताबिक, वारदात की रात करीब 2 बजे दोनों आरोपी काले रंग की कार से बैंक पहुंचे थे। चेहरे पर नकाब और हाथों में दस्ताने पहने आरोपियों ने बैंक में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने लॉकर तोड़कर नकदी निकालने का प्रयास किया, लेकिन लॉकर नहीं खुल सका। जिसके बाद दोनों आरोपी बिना चोरी किए ही मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : Bemetara Bank Scam : 14.56 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सुराग : Korba Bank Robbery Attempt
घटना के बाद दीपका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूत, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। करीब दो महीने की जांच के बाद मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम हरियाणा के रोहतक पहुंची।
यह भी पढ़ें : Janjgir Cyber Fraud : पुलिसकर्मी ही निकला साथी का ठग, मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से निकाले लाखों रुपए

रोहतक से पकड़े गए दोनों आरोपी
पुलिस ने रोहतक से जितेंद्र बड़क (38) और प्रवीण कुमार (30) को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान गिरोह के कुछ सदस्यों ने विरोध भी किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हरियाणा कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी की और कोरबा लेकर आई।
यह भी पढ़ें : Digital Arrest Fraud : डिजिटल ठगी पर कसने वाला है शिकंजा, बैंकिंग सिस्टम को मिले सख्त संकेत
पहले दीपका क्षेत्र में कर चुके हैं काम : Korba Bank Robbery Attempt
जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कुछ साल पहले दीपका क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम कर चुके हैं। इसी वजह से उन्हें इलाके और बैंक की गतिविधियों की जानकारी थी। पुलिस को आशंका है कि दोनों का संबंध दूसरे राज्यों में हुई बैंक सेंधमारी की घटनाओं से भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें : RBI New Rules : बैंकिंग सिस्टम में क्रांति: अब रीयल-टाइम में होंगे चेक क्लियर, ग्राहकों को तुरंत मिलेगा पैसा
फिलहाल पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा को लेकर बैंक प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें :SBI की ऑनलाइन सेवाएं ठप, ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग और UPI में आ रही परेशानी


