CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cyber Fraud Network :1242 म्यूल अकाउंट का खुलासा; 122 गिरफ्तार, बैंक अफसर भी जांच के घेरे में

Cyber Fraud Network :1242 म्यूल अकाउंट का खुलासा; 122 गिरफ्तार, बैंक अफसर भी जांच के घेरे में

By Newsdesk Admin
30/07/2026
Share
Cyber Fraud Network
Cyber Fraud Network

सीजी भास्कर, 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने नौकरी और कमीशन का लालच देकर खुलवाए गए म्यूल बैंक खातों के जरिए संचालित साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सात महीनों में 1242 म्यूल बैंक खातों की पहचान की गई है। इस कार्रवाई के दौरान करीब 3 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए हैं और 122 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।(Cyber Fraud Network)

गिरफ्तार आरोपियों में 117 खाताधारक और 5 एजेंट शामिल हैं। वहीं, 2000 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की जांच अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें : Cyber Fraud Network : नौकरी-कमीशन के लालच में खुलवाए 1242 म्यूल अकाउंट, 122 गिरफ्तार

ऐसे होती थी साइबर ठगी : Cyber Fraud Network

जांच में सामने आया कि डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश, शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन गेमिंग, ऑनलाइन सट्टा और कस्टमर केयर फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों से ठगी गई रकम सबसे पहले म्यूल बैंक खातों में जमा कराई जाती थी। इसके बाद कुछ ही मिनटों में रकम को अलग-अलग खातों में छोटे-छोटे हिस्सों में ट्रांसफर कर दिया जाता था, ताकि असली आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाए। अंत में एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, ई-वॉलेट और कैश निकासी के जरिए रकम मुख्य आरोपियों तक पहुंचाई जाती थी।

यह भी पढ़ें : Mule account racket busted : साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Cyber Fraud Network
Cyber Fraud Network : 1242 म्यूल अकाउंट का खुलासा; 122 गिरफ्तार

नौकरी और कमीशन का लालच देकर फंसाते थे लोग

पुलिस के अनुसार, गिरोह बेरोजगार और जरूरतमंद लोगों को नौकरी, आसान कमाई और कमीशन का झांसा देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल करता था। कई मामलों में नए खाते खुलवाकर एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल नंबर और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी भी अपराधियों को सौंप दी जाती थी। कुछ खाताधारक कमीशन लेकर लेन-देन में शामिल रहते थे, जबकि कई खातों का संचालन पूरी तरह गिरोह करता था।

यह भी पढ़ें : भिलाई ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क : ऑनलाइन IPL सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

देशभर से जुटाए गए डिजिटल सबूत : Cyber Fraud Network

1 जनवरी से 29 जुलाई 2026 के बीच चलाए गए विशेष अभियान में 18 मामले दर्ज किए गए। कार्रवाई I4C, NCRP, पुलिस मुख्यालय की साइबर तकनीकी टीम, विभिन्न राज्यों से मिली शिकायतों और बैंकों से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई। जांच के दौरान बैंक ट्रांजेक्शन, केवाईसी दस्तावेज, मोबाइल नंबर, इंटरनेट बैंकिंग लॉग और यूपीआई रिकॉर्ड की पड़ताल की गई।

यह भी पढ़ें : दुर्ग में म्यूल अकाउंट से 1.88 करोड़ की ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार

बैंक अधिकारी भी जांच के घेरे में

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि खाते खोलने, केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने और संदिग्ध लेन-देन की निगरानी में किसी बैंक अधिकारी या प्रबंधक की लापरवाही या मिलीभगत तो नहीं रही। यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। पूरे मनी ट्रेल की जांच जारी है और 2000 से अधिक संदिग्ध खातों पर भी चरणबद्ध कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : रायगढ़ में म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 69 लाख की साइबर ठगी का खुलासा

ख़बरें और भी हैं :Bhilai youth arrested : सायबर ठगी से म्यूल एकाउंट में आया लाखों रूपया, भिलाई के 3 युवक गिरफ्तार

कोरबा: एक ही बाइक पर 5 युवक बनाते रहे रील, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन; SP बोले– होगी सख्त कार्रवाई
Sports Policy : अब छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका
Sarpanch Sexual Assault Case Bilaspur: सत्ता के दुरुपयोग का आरोप, पीड़िता ने जहर खाकर तोड़ी चुप्पी
भोपाल में 11 इंच बारिश, बड़ा तालाब में पानी बढ़ा:पूरा भरने में सवा 7 फीट पानी की जरूरत; कोलार, कलियासोत-केरवा में भी आवक
Chhattisgarh Nano Fertilizer Shift : खेती का नया ‘पावर कैप्सूल’: बोरी बंद… बोतल चालू!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?