सीजी भास्कर, 14 सितंबर। मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रही महिला यात्री का हैंडपर्स अज्ञात चोर ने चोरी (Train Theft Raigarh) कर लिया। पर्स में 7 हजार रुपये नकद, करीब 42 हजार रुपये के जेवर और पैन कार्ड, आधार कार्ड व वोटर आईडी समेत जरूरी दस्तावेज थे। सक्ती स्टेशन पहुंचने पर महिला को चोरी का पता चला।

सक्ती स्टेशन पर पता चला पर्स गायब है Train Theft Raigarh
जमशेदपुर के साक्षी टाटानगर निवासी 48 वर्षीय संजू साहू टाटानगर से दुर्ग जा रही थीं। सक्ती रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने पर्स गायब देखा। कोच में तलाश और आसपास के यात्रियों से पूछताछ के बाद भी पर्स का पता नहीं चला।
दुर्ग पहुंचकर उन्होंने GRP थाने में शिकायत दर्ज कराई। बाद में केस की डायरी रायगढ़ GRP भेजी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 305(c) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप
सक्ती-खरसिया के बीच ज्यादा चोरी की शिकायत
रायगढ़ GRP के मुताबिक मई-जून के दौरान ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी होने के करीब 8 मामले दर्ज (Train Theft Raigarh) हुए हैं। इन मामलों में कैश और जेवर समेत लाखों रुपये के सामान चोरी होने की शिकायतें सामने आई हैं।
बताया जा रहा है कि सक्ती से खरसिया के बीच चोरी की घटनाएं ज्यादा सामने आ रही हैं। एक्सप्रेस के साथ लोकल ट्रेनों में भी यात्रियों के सामान चोरी होने की शिकायतें मिल रही हैं।


