सीजी भास्कर, 14 सितंबर। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित भव्य आयोजन 15 अक्टूबर 2026 को अहिवारा विधानसभा (Ahivara Panthi Mahasamgam) में होगा। पंथी महासमागम में करीब 200 मांदर की थाप पर 3000 पंथी नर्तक एक साथ प्रस्तुति देंगे।

3000 कलाकार देंगे पंथी नृत्य की प्रस्तुति Ahivara Panthi Mahasamgam
इस आयोजन में करीब 200 पंथी दलों के कलाकार शामिल होंगे। एक साथ हजारों कलाकारों की प्रस्तुति के जरिए छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।
आयोजन की तैयारियों के बीच करीब 200 पंथी दलों ने दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में इस सांस्कृतिक अभियान को अपना समर्थन दिया है।
यह भी पढ़ें: Raipur Municipal Corporation : गणेश चतुर्थी पर प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा था चिकन, फूड सेंटर पर 2 हजार का जुर्माना
गुरु घासीदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम सिर्फ सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि गुरु घासीदास बाबा के सत्य, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।
कार्यक्रम में पंथी नृत्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कलाकारों और पंथी परंपरा से जुड़े प्रमुख कलाकारों की सहभागिता भी रहेगी। इनमें पुरानिक लाल चेलक, सुखदेव दास बंजारे, कैलान बर्रे और गवकरण बघेल सहित अन्य कलाकार शामिल हैं।
आयोजन को मिल रहा समर्थन
महासमागम की तैयारियों के बीच वीरेंद्र टंडन, जोगांश चेलक, अश्वनी गायकवाड़, गोपाल देशलहरे, सहदेव बंजारे और अश्वन डहरिया समेत कई लोगों की सहभागिता बताई गई है।
आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने और पंथी नृत्य के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगा।
खबरें और भी हैं…Hathband Police : तीजा पर मामा के घर आया था मासूम, स्कूल का गेट गिरने से 8 साल के शिवम की मौत
रिपोर्टर : गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार



