सीजी भास्कर, 14 सितंबर। गणेश चतुर्थी के दिन मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद फूड सेंटर में चिकन बेचने का मामला (Raipur Municipal Corporation) सामने आया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए संचालक पर 2 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया और दुकान तत्काल बंद करा दी।

जांच में चिकन बेचते मिला फूड सेंटर Raipur Municipal Corporation
मामला जोन-9 के कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक-7 में विज्ञान केंद्र सड्डू के पीछे दलदलसिवनी-मोवा मार्ग स्थित गेलेक्सी फूड सेंटर का है।
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के तहत गणेश चतुर्थी पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध था। इसके बावजूद यहां चिकन की बिक्री की जा रही थी।
यह भी पढ़ें: Korba Medical College : कोरबा मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में फिर बाइक चोरी, CCTV नहीं होने से सुरक्षा पर सवाल
निगम की टीम ने लगाया जुर्माना
जानकारी मिलने पर जोन-9 कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की टीम मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान चिकन बेचते पाए जाने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम ने 2 हजार रुपये का ई-जुर्माना वसूलकर फूड सेंटर बंद करा दिया।



