सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर । राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इनमें SI, ASI, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल शामिल हैं। (Police Transfer 29 Personnel)
यह भी पढ़ें : CG DSP Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 DSP के तबादले

SI और ASI समेत हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल की बदली तैनाती : Police Transfer 29 Personnel
तबादला आदेश के तहत सभी पुलिसकर्मियों को नई जगह तैनात किया गया है। इस फेरबदल में खमतराई, डीडी नगर, सिविल लाइन, आमानाका, खम्हारडीह, सरस्वती नगर, गुढ़ियारी, कोतवाली, टिकरापारा, तेलीबांधा और राजेंद्र नगर समेत कई थाने शामिल हैं।
यह भी पढ़ें :Raipur Police Transfer : रायपुर पुलिस विभाग में देर रात बड़ा फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट
तबादला आदेश के बाद कई थानों में बदली पुलिस स्टाफ की जिम्मेदारी
इसके अलावा महिला थाना, यातायात विभाग, कंट्रोल रूम और रक्षित केंद्र में भी नई पदस्थापना की गई है। पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई थानों और इकाइयों में स्टाफ की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।
ख़बरें और भी हैं :पुलिस विभाग की आ गई तबादला सूची, 6 इंस्पेक्टर और 3 सब इंस्पेक्टर हुए ट्रांसफर, 7 नक्सल प्रभावित जिलों में भेजे गए


