CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Education Department Transfer : CM की सख्ती के बाद शिक्षा विभाग के अफसरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

Education Department Transfer : CM की सख्ती के बाद शिक्षा विभाग के अफसरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share
Education Department Transfer
Education Department Transfer

सीजी भास्कर, 11 मई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है।

राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने महासमुंद जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण (Education Department Transfer) करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, निष्क्रियता और खराब प्रदर्शन अब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार महासमुंद जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य एम.आर. सावंत को उनके पद से हटाकर कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग, जगदलपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ (Education Department Transfer) किया गया है।

उनके स्थान पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) के पद पर कार्यरत प्राचार्य विजय कुमार लहरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद नियुक्त किया गया है। वहीं श्री भूपेंद्र कुमार कौशिक को जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड का विकासखंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह निर्णय उस समीक्षा बैठक के बाद सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री ने महासमुंद जिले की बोर्ड परीक्षा में खराब परिणामों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी।

सुशासन तिहार के तीसरे चरण में महासमुंद में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट कहा था कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सीएम ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया था। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई यह कार्रवाई दर्शाती है कि मुख्यमंत्री श्री साय की सरकार परिणाम आधारित कार्यशैली में विश्वास रखती है और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
JPC की बैठक में हंगामा, टीएमसी सांसद ने खोया आपा, कांच की बोतल पटकी, खुद भी घायल, JPC से निलंबित
बिना शादी किए 11 साल साथ रहे, तीन बच्चे भी हो गए… फिर महिला ने युवक पर लगा दिया रेप का आरोप, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Chhattisgarh Water Conservation : जल बचाने की नई मुहिम: 31 मई तक 10 लाख संरचनाओं का लक्ष्य, मुख्यमंत्री साय बोले – जनसहभागिता ही सफलता की कुंजी
Labour Update Chhattisgarh : दो वर्षों में 11.40 लाख श्रमिक पंजीकृत, 804 करोड़ रुपये से ज्यादा की सीधी सहायता—मंत्री देवांगन
CID Espionage Arrest : राजस्थान–पंजाब–गुजरात से भारतीय सेना की सीक्रेट सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था युवक, CID ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Sand Mining : अवैध रेत खनन पर आखिर भड़के ग्रामीण, सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

सीजी भास्कर, 25 जून। आरंग क्षेत्र में अवैध…

Mangatta Resort : मनगट्टा में आखिर क्यों फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रिसॉर्ट और कथित अवैध गतिविधियों पर उठी बड़ी मांग

सीजी भास्कर, 25 जून। मनगट्टा इलाके में इन…

Congress Training Camp : शिविर के छठवें दिन जुटेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, संगठनात्मक रणनीति पर होगा मंथन

Congress Training Camp

Bilaspur Sarafa Mahasammelan 2026 : 28 जून को सराफा महासम्मेलन, प्रदेशभर के कारोबारी होंगे शामिल

Bilaspur Sarafa Mahasammelan 2026

Illegal Sand Mining Case : रेत चोरी का खुलासा! निर्माण कंपनी पर कार्रवाई, भारी मात्रा में रेत जब्त

Illegal Sand Mining Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?