सीजी भास्कर, 13 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा स्थित मुरली होटल में सांभर के अंदर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह डोसा और सांभर खा रहे एक ग्राहक की प्लेट में कीड़ा मिला। ग्राहकों ने इसकी शिकायत होटल स्टाफ से की, जिस पर स्टाफ ने भी सांभर में कीड़ा होने की बात स्वीकार की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ( Insect Food Department Action)
डोसा-सांभर खा रहे ग्राहक की प्लेट में दिखा कीड़ा : Insect Food Department Action
जानकारी के मुताबिक, कटघोरा के मुख्य मार्ग पर स्थित होटल में सुबह कई ग्राहक नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान एक ग्राहक को सांभर में कीड़ा दिखाई दिया। उसने दूसरे ग्राहकों को भी इसकी जानकारी दी। घटना के बाद कुछ ग्राहक खाना छोड़कर होटल से बाहर चले गए।

FSSAI नियमों का पालन नहीं करने की भी सामने आई बात
वीडियो और शिकायत की जानकारी मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम शुक्रवार को कटघोरा पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत के नेतृत्व में टीम ने मुरली होटल और शारदा स्वीट्स का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मुरली होटल के सांभर का सैंपल लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, होटल में साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं थी और FSSAI के नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें : Food Department Inspection : रायगढ़ में खाद्य विभाग की जांच, विजय ट्रेडर्स से मिठाई-नमकीन के 4 सैंपल लिए
होटल की खरीद-बिक्री पर अगले आदेश तक लगाई गई रोक
खाद्य विभाग ने मुरली होटल को अगले आदेश तक बंद रखने का नोटिस ( Insect Food Department Action) जारी किया है। साथ ही होटल की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले NTPC स्थित लक्ष्मी डेयरी के सांभर-वड़ा में भी कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई थी, जिस पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई की थी। अब ग्राहकों ने जिले के अन्य बड़े होटलों और रेस्टोरेंट की भी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : Biryani Case : रेस्टोरेंट की बिरयानी में निकला कॉकरोच, जांच के लिए पहुंची खाद्य एवं औषधि विभाग
ख़बरें और भी हैं :Food Safety Inspection Durg : दुर्ग में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान: होटल और रेस्टोरेंट्स से लिए गए फूड सैंपल, लैब जांच जारी


