CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Food Department Seizure : खाद्य विभाग ने पकड़ा 35.50 क्विंटल एफआरके चावल और 3.50 क्विंटल चना

Food Department Seizure : खाद्य विभाग ने पकड़ा 35.50 क्विंटल एफआरके चावल और 3.50 क्विंटल चना

By Newsdesk Admin
26/09/2025
Share
Food Department Seizure
Food Department Seizure

सीजी भास्कर, 26 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर प्रभारी खाद्य (Food Department Seizure) अधिकारी मोहम्मद अलाउद्दीन खान और सहायक खाद्य अधिकारी योगेश कुमार मिश्रा द्वारा मेसर्स जयसवाल ट्रेडर्स बखरूपारा तथा मेसर्स दिनू देवांगन महावीर चौक बुधवारी बाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेसर्स जयसवाल ट्रेडर्स बखरूपारा की दुकान में 1.50 क्विंटल एफआरके चावल, जो प्रथम दृष्ट्या सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित चावल पाया गया, तथा पौष्टिक आहार (स्वादिष्ट चना) 3.50 क्विंटल संग्रहित और भंडारित मिला। इसी प्रकार मेसर्स दिनू देवांगन महावीर चौक, बुधवारी बाजार की दुकान में 17.0 क्विंटल एफआरके चावल संग्रहित पाया गया।

जांच के दौरान दोनों फर्मों के प्रोपराइटर और प्रबंधक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। चूंकि यह खाद्यान्न (Food Department Seizure) सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किया जाना था और पौष्टिक आहार (स्वादिष्ट चना) अनुसूचित क्षेत्रों में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से पहुंचना था, इसलिए अधिकारियों ने इसे जब्त किया।

मौके पर कुल 35.50 क्विंटल एफआरके चावल और 3.50 क्विंटल चना मेसर्स जयसवाल ट्रेडर्स के त्रिलोकी जयसवाल से जप्त कर आगामी आदेश तक सुरक्षित रखने के लिए उनकी सुपुर्दगी में दिया गया। इसी प्रकार 17.0 क्विंटल एफआरके चावल मेसर्स दिनू देवांगन महावीर चौक बुधवारी बाजार से जप्त कर सुरक्षित रखने हेतु दिनू देवांगन को सुपुर्द किया गया। यह कार्रवाई (Food Department Seizure) के अंतर्गत की गई।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अनियमितता छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 5 (29) का उल्लंघन है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 317 के अंतर्गत दंडनीय है। प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई (Food Department Seizure) भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगी।

खाद्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित खाद्यान्न की खरीदी-बिक्री दोनों ही अवैध हैं। यदि किसी भी हितग्राही द्वारा पीडीएस खाद्यान्न को खुले बाजार में बेचा गया अथवा किसी व्यापारी या दुकानदार द्वारा खरीदा गया तो दोनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही परिवहन के लिए प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर राजसात किया जाएगा। विभाग ने कहा कि भविष्य में भी जांच दल लगातार दबिश देता रहेगा ताकि अवैध भंडारण और बिक्री को रोका जा सके। यह चेतावनी (Food Department Seizure) की गंभीरता को दर्शाती है।

Vishnu Deo Sai : हरिनाम संकीर्तन में पहुंचे मुख्यमंत्री, जगन्नाथ मंदिर में पूजा के दौरान भक्तिमय माहौल
Union Budget 2026 Reaction: भूपेश बघेल ने बताया निराशाजनक, बोले—बजट के बाद बाजार से लेकर भरोसा तक फिसला
Ration Godown Facility : संजयनगर को मिली बड़ी सुविधा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उचित मूल्य दुकान सह गोदाम का किया लोकार्पण
NSUI Leader Murder Case Durg: उधारी के विवाद में होटल के कमरे से उठी चीख, युवक की मौत ने खोली सियासी हिंसा की परत
Silver Jubilee Celebration : 25 बरस का होने जा रहा हमारा 36गढ़, जश्न मनाने आएंगे मोदी, देंगे ये सौगातें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drunk Driving
Drunk Driving : नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी, 26 चालक कोर्ट पहुंचे, बस ड्राइवर को जुर्माने के साथ मिली अलग सजा

दुर्ग जिले में नशे में वाहन चलाने वालों…

Bhilai Crime : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
Bhilai Crime : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

भिलाई में शराब पीने के लिए रुपये मांगने…

Pension Protest
Pension Protest : पेंशन भुगतान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोके कार्यकर्ता

रायगढ़ में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान को…

Gevra Robbery
Gevra Robbery : गेवरा माइंस लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, नकाबपोश गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा जिले के एसईसीएल गेवरा माइंस में हुई…

Raipur Protest
Raipur Protest : नकटी मामले पर कांग्रेस की पदयात्रा में बढ़ा तनाव, बैरिकेड पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की

रायपुर में नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?