CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kondagaon Youth Success Story : खेतों से सीमा तक का सफर, किसान के बेटे ने वर्दी पहनकर जिले का सपना पूरा किया

Kondagaon Youth Success Story : खेतों से सीमा तक का सफर, किसान के बेटे ने वर्दी पहनकर जिले का सपना पूरा किया

By Newsdesk Admin
23/01/2026
Share
Kondagaon Youth Success Story
Kondagaon Youth Success Story

सीजी भास्कर, 23 जनवरी। कभी सुबह खेतों में हाथ बंटाने वाला एक युवक आज देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए तैयार है। मेहनत, अनुशासन और सपनों पर भरोसा हो, तो हालात रास्ता नहीं रोक पाते – यह बात एक बार फिर साबित हुई है।

छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिला के ग्राम खड़का निवासी संजू मरकाम ने वर्ष 2024–25 की एसएससी जीडी परीक्षा के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल में चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का मान (Kondagaon Youth Success Story) बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क लक्ष्य कोचिंग संस्थान के मार्गदर्शन का परिणाम मानी जा रही है।

संजू मरकाम एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। माता-पिता औपचारिक शिक्षा से दूर रहे, लेकिन उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई और सपनों में कभी कोई कमी नहीं आने दी। संजू ने अर्थशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर तक शिक्षा प्राप्त की है। पढ़ाई के साथ-साथ वे बचपन से ही खेती-किसानी में अपने पिता का सहयोग करते रहे और मन में देशसेवा का सपना संजोते रहे।

संजू बताते हैं कि वर्दी के प्रति उनका आकर्षण बचपन से रहा है। जब भी किसी वर्दीधारी को देखते थे, तो उनके मन में भी देश की सेवा करने की इच्छा जाग उठती थी। यही सपना उन्हें रोज़ अनुशासन और मेहनत के रास्ते पर आगे बढ़ाता रहा।

अपनी सफलता का श्रेय संजू जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क लक्ष्य कोचिंग संस्थान, माता-पिता और परिवार के सहयोग (Kondagaon Youth Success Story) को देते हैं। वे लक्ष्य कोचिंग के पहले बैच के छात्र रहे और प्रवेश परीक्षा में 19वां स्थान हासिल किया था। कोचिंग ज्वाइन करने के बाद उन्होंने नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया।

संजू ने बताया कि पहले जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रायपुर या बिलासपुर जाकर महंगी कोचिंग करनी पड़ती थी, लेकिन अब जिले में ही गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध है। यहां के शिक्षक विषयों को सरल और गहराई से समझाते हैं, जिससे तैयारी मजबूत होती है।

वे रोज सुबह दौड़ लगाते थे और समय पर पढ़ाई को अपनी दिनचर्या का हिस्सा (Kondagaon Youth Success Story) बनाते थे। उनकी दीदी और बड़े भाई ने उन्हें लगातार प्रेरित किया और समय के महत्व को समझाया। आज जब उनका सपना साकार हुआ है, तो उनकी सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है।

BJP मंडल अध्यक्षों के नाम का खुला पिटारा, एक अहम मंडल की कमान इस बार महिला को, पुरूषोत्तम, रोहित और धर्मपाल को भी बधाइयों का तांता, हुई आतिशबाजी बटी मिठाइयां
बोलेरो को साइड देते हुए ट्रैक्टर पलटा, चालक की दर्दनाक मौत
AIIMS Raipur Admission : छात्रावास में दूषित पानी से एक दर्जन छात्राएं बीमार, दो की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती
Job Fair Chhattisgarh : 18 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प, 980 पदों पर होगी भर्ती
Rikesh will handle Bihar election: विधायक रिकेश सेन बिहार चुनाव के दोनों चरण के लिए “प्रवासी प्रभारी” बनाए गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Department Raid
Forest Department Raid : रायगढ़ में गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध लकड़ी चिराई का आरोप

Forest Department Raid : वन विभाग यह भी…

Chhattisgarh Teacher Protest
Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल

Chhattisgarh Teachers Protest : आंदोलन के दौरान शिक्षक…

Jagdalpur Court Verdict
Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

Jagdalpur Court Verdict :साक्ष्यों के आधार पर सत्र…

Durg Kotwali TI Case
Durg Kotwali TI Case : TI समेत 8 के खिलाफ परिवाद, कोर्ट के आदेश पर SSP करेंगे जांच

Durg Kotwali TI Case : परिवाद के मुताबिक,…

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Theft Case :पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?