सीजी भास्कर, 25 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु केलो नदी के तट पर पहुंचे। यहां लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्तिक स्नान किया और नदी में दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की। (Kartik Purnima Celebration)
यह भी पढ़ें : Train Accident Mirzapur : कार्तिक स्नान जा रहीं 6 महिलाएं कालका एक्सप्रेस से कटकर मौत के घाट उतरीं
कार्तिक पूर्णिमा पर वनभोज की परंपरा ने बढ़ाई रौनक : Kartik Purnima Celebration
वहीं, कार्तिक पूर्णिमा पर वनभोज की परंपरा के चलते शहर के पिकनिक स्पॉट्स पर भी काफी चहल-पहल रही। इंदिरा विहार, नगर वन, रामझरना, अटल रॉक गार्डन और बिंजकोट इको पार्क सहित कई जगहों पर परिवार और दोस्तों के साथ लोग पिकनिक मनाने पहुंचे।
यह भी पढ़ें : Kartik Purnima Celebration Korba: मां हसदेव के अभिषेक और 21000 दीपदान से नहाया पूरा शहर

वन विभाग ने पिकनिक स्थलों पर किए सुरक्षा और सफाई के इंतजाम
बच्चों ने झूलों का आनंद लिया, तो वहीं परिवारों ने मिलकर वनभोज का लुत्फ (Kartik Purnima Celebration) उठाया। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए वन विभाग ने साफ-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम किए थे। कर्मचारियों की टीम लगातार निगरानी करती रही।
यह भी पढ़ें : Chunar Train Accident: मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
ख़बरें और भी हैं :Korba Woman Suicide Case : सास ने जान देने से पहले बहनों को भेजा वीडियो, बहू पर लगाए प्रताड़ना के आरोप


