सीजी भास्कर, 20 सितम्बर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल प्रक्षेत्र-दुर्ग के सहायक संपदा प्रबंधक मुखीराम ध्रुवे को नगदी लेन-देन का मामला प्रकाश में आने पर आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जारी निलंबन आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल प्रक्षेत्र दुर्ग के सहायक संपदा प्रबंधक मुखीराम ध्रुवे द्वारा अपने कार्यालय में हितग्राहियों के प्रकरण को रोककर नगदी लेन-देन का समाचार मीडिया में प्रसारित किया गया था। आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सहायक संपदा प्रबंधक श्री ध्रुवे को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री ध्रुवे का मुख्यालय मुख्य संपदा अधिकारी, मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड दुर्ग के सहायक संपदा प्रबंधक Suspend, रूपये न मिलने पर लटकाते रहे प्रकरण, कमिश्नर ने की कार्यवाही

ताजा खबरें
Atal Hindu Foundation : अटल भारतीय हिंदू संगठन में हितेश महेश सिन्हा को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
सिहावा विधानसभा क्षेत्र के साकरा निवासी हितेश महेश…
Chhattisgarh Guest Teacher Honorarium 2026 : 1535 अतिथि शिक्षकों के 6 महीने के मानदेय के लिए 18.42 करोड़ जारी
अतिथि शिक्षकों के मानदेय (Chhattisgarh Guest Teacher Honorarium…
Bagbahara Fire : बागबाहरा में टायर दुकान से उठने लगा धुआं, आग की लपटों ने बढ़ाई लोगों की चिंता
शुक्रवार शाम नगर के व्यस्त इलाके में अचानक…
Bhilai Worker Death : पुरानी भिलाई में काम के दौरान भारी लोहे की चपेट में आने से मजदूर की मौत
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र स्थित एक औद्योगिक इकाई…
Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़, CM साय बोले- निवेश और रोजगार के नए अवसर
Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों…


