CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Placement Camp CG : छत्तीसगढ़ के दो जिलों में रोजगार का मौका, 11–12 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप

Placement Camp CG : छत्तीसगढ़ के दो जिलों में रोजगार का मौका, 11–12 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप

By Newsdesk Admin
07/02/2026
Share
Placement Camp CG
Placement Camp CG

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर सामने आया है। राज्य के दो जिलों में दो दिनों तक मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां विभिन्न कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी।

Contents
  • बलौदाबाजार में 135 पदों पर भर्ती
  • गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही में स्थानीय अवकाश
  • ऐसे करें आवेदन

यह आयोजन बलौदाबाजार और गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिलों में 11 और 12 फरवरी को किया (Placement Camp CG) जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से प्लेसमेंट कैंप को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बलौदाबाजार में 135 पदों पर भर्ती

बलौदाबाजार जिले में 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। इस कैंप के माध्यम से कुल 135 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कुकुरदी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा सेफ्टी स्टीवर्ड (4), बॉयलर ऑपरेटर (4), इंस्ट्रूमेंट टेक्नीशियन (7), इलेक्ट्रीशियन (5) और फिटर (5) पदों के लिए चयन किया जाएगा। पदानुसार योग्यता आईटीआई और डिप्लोमा रखी गई है। वेतन 12,610 रुपये तथा अनुभव 3 से 5 वर्ष निर्धारित है।

इसके अलावा दुर्गेश इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी रायपुर द्वारा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 और सिक्योरिटी गार्ड के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं-12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन (Placement Camp CG) कर सकते हैं। उम्र सीमा 20 से 45 वर्ष और वेतन 15 से 18 हजार रुपये रहेगा। कार्यक्षेत्र रायपुर निर्धारित किया गया है।

वहीं शांता टेक्नो प्रा. लि. रायपुर द्वारा मैकेनिकल इंजीनियर, ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर और हेल्पर सहित कुल 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यता आईटीआई एवं अन्य, उम्र 18 से 40 वर्ष और वेतन 10 हजार रुपये तय किया गया है। कार्यस्थल उरला, रायपुर होगा।

गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही में स्थानीय अवकाश

इधर गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही जिले के लिए कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने वर्ष 2026 में तीन पर्वों पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार 10 फरवरी (जिला स्थापना दिवस), 2 सितंबर (हरछठ) और 11 नवंबर (भाई दूज) को स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंक और कोषालयों में लागू नहीं होगा।

ऐसे करें आवेदन

प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल और छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से रोजगार पंजीयन और प्लेसमेंट कैंप पंजीयन कराना अनिवार्य (Placement Camp CG) होगा। अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय या दूरभाष 07727-299443 पर संपर्क किया जा सकता है।

Coal Block Protest : ग्रामीणों का गारे-पेलमा कोल ब्लॉक विरोध हिंसक, महिला टीआइ पर हमला
Pathalgaon Kunkuri Highway : 125 करोड़ से 64 किमी सड़क निर्माण को मिली गति, 24 महीने में पूरा होगा काम
CM Helpline 1076 : एक कॉल में दर्ज हुई शिकायत, एक घंटे में मिली राहत, सीएम हेल्पलाइन का दिखा असर
DGP IG Conference Raipur : डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस – शाह करेंगे उद्घाटन और पीएम मोदी समापन सत्र में होंगे शामिल
Winter Session : शीतकालीन सत्र में आक्रामक होगी कांग्रेस, कल तय होगी रणनीति

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Municipal Corporation
Dhamtari Municipal Corporation : धमतरी नगर निगम पर कांग्रेस पार्षदों ने लगाए भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप, डीजल घोटाले से लेकर सड़क निर्माण तक उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम के कामकाज को…

Chhattisgarh Express
Chhattisgarh Express : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सांची स्टेशन पर दो दिन रुकेगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, रेलवे ने दी अस्थायी ठहराव की सुविधा

धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले…

Katghora Forest Division
Katghora Forest Division : कोरबा में भालू के शिकार के आरोप में 4 ग्रामीण गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में संरक्षित वन्यजीव भालू…

Durg School Inspection : सेजस मर्रा में शिक्षक गायब, प्राचार्य भी नदारद; पहली से पांचवीं तक खाली मिलीं कक्षाएं
Durg School Inspection : सेजस मर्रा में शिक्षक गायब, प्राचार्य भी नदारद; पहली से पांचवीं तक खाली मिलीं कक्षाएं

दुर्ग जिले के स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था (Durg…

Father Murder
Father Murder : शराब पीने से रोका तो बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, रायगढ़ में 62 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?