CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Coal Block Protest : ग्रामीणों का गारे-पेलमा कोल ब्लॉक विरोध हिंसक, महिला टीआइ पर हमला

Coal Block Protest : ग्रामीणों का गारे-पेलमा कोल ब्लॉक विरोध हिंसक, महिला टीआइ पर हमला

By Newsdesk Admin
28/12/2025
Share
Coal Block Protest
Coal Block Protest

सीजी भास्कर, 28 दिसंबर। रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड में प्रस्तावित गारे-पेलमा कोल ब्लॉक (Coal Block Protest) सेक्टर-एक की जनसुनवाई निरस्त करने की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से जारी ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को हिंसक रूप ले गया।

स्थानीय पुलिस टीम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंची तो बड़ी संख्या में बल देखकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन की बस-कार में आग लगा दी।

इस दौरान तमनार की महिला थानेदार कमला पुसाम पर भी हमला किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें सड़क पर गिरा दिया और पिटाई कर दी। उग्र प्रदर्शन को काबू में करने के लिए जिला मुख्यालय और पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल भी पहुंचे। कुछ अन्य ग्रामीणों ने महिला टीआइ को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत वर्तमान में सामान्य है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार खुरसलेंगा में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना हुई थी। इसमें एक बाइक सवार ट्रेलर की चपेट में आने से घायल हो गया था। सड़क पर जाम लग गया और पुलिस जब धरना स्थल से ग्रामीणों को हटाकर वाहनों के लिए रास्ता बना रही थी, तब तनाव और उग्र हो गया। इसी घटना ने आंदोलन को हिंसक रूप दे दिया।

देर शाम तक ग्रामीण फिर से धरने पर बैठ गए। जिलेभर के थाने तथा उर्दना बटालियन से पुलिस बल तैनात किए गए हैं। साथ ही, सीआइएसएफ के जवान भी मोर्चा संभाले हुए हैं। पुलिस ने अब तक करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है।

गारे-पेलमा कोल ब्लॉक (Coal Block Protest) मामले में ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई अनिवार्य थी। इस संघर्ष ने रायगढ़ जिले में सुरक्षा और शांतिपूर्ण जनआंदोलन के बीच संतुलन की चुनौती फिर से उजागर कर दी है।

Field Technician Placement Camp : 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें योग्यता व सैलेरी
BIS World Standards Day Raipur : मानक ही राष्ट्र की रीढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, गुणवत्ता ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान
14 साल की लड़की से रेप…शेल्टर होम में सुसाइड:बाथरूम में लगाई फांसी, नाबालिग लड़के ने किया था दुष्कर्म, मेडिकल-टेस्ट के लिए लाई गई थी
Congress District Presidents : कांग्रेस के 27 जिला अध्यक्षों के चेहरे बदलने तय, इनकी संभावना कम
टॉवल के झगड़े में भाई ने भाई को ईंट से मार डाला, शराब के नशे में ली जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Crime News
Bilaspur Crime News : बिलासपुर में चाकूबाजी की दो वारदातें, छात्र और निगमकर्मी के पिता पर हमला

शहर में अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी और मारपीट…

NMIMS Campus Chhattisgarh
NMIMS Campus Chhattisgarh : नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, लीज और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी…

Gausul Azam Committee
Gausul Azam Committee : मोहम्मद अय्यूब पारेख को मिली गौसुल आजम कमेटी की कमान, नदीम मेमन महासचिव

छत्तीसगढ़ गौसुल आजम कमेटी की बैठक 31 अगस्त…

Kedar Kashyap Statement
Kedar Kashyap Statement : तस्करी पर केदार कश्यप का बड़ा बयान- CBI करेगी जांच, कांग्रेस बोली- विभाग की लापरवाही जिम्मेदार

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के मामले पर सरकार…

ED Raid Chhattisgarh
ED Raid Chhattisgarh : बलरामपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से पूछताछ

छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई को लेकर हलचल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?