CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Accident In PIL In Janjgir-Champa : पीआईएल में हादसा…फर्नेस आयल फटने से 13 झुलसे…5 की हालत गंभीर…उपचार के लिए किया गया बिलासपुर और रायपुर रिफर…

Accident In PIL In Janjgir-Champa : पीआईएल में हादसा…फर्नेस आयल फटने से 13 झुलसे…5 की हालत गंभीर…उपचार के लिए किया गया बिलासपुर और रायपुर रिफर…

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

 जांजगीर-चांपा, 13 अप्रैल। Accident In PIL In Janjgir-Champa : प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में फर्नेस आयल फटने से तेरह से अधिक अधिकारी कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर और रायपुर रेफर किया गया है। जिसमें से पांच की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना शाम पांच बजे की है।

जिले में संचालित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में रोज की तरह शनिवार को भी काम चल रहा था। शाम पांच बजे के करीब प्लांट के पुराने 15 टन फर्नेस आयल का बायलर ब्लास्ट हो गया। मौके पर काम कर रहे सुरेश कुमार चंद्रा, अनूप चतुर्वेदी, दूज राम चंद्रा, प्रसन्न जीत राय, नीरज सिंह, उदय शंकर ओझा, बृज किशोर यादव, रमेश सूर्यवंशी, शंकर यादव, राजेंद्र कुमार, शिव कुमार केंवट, सरकार सिंह, राजेश प्रजापति गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद प्लांट के अंदर अफरा तफरी मच गई।

प्लांट के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कलेक्टर, एसपी को दी गई। सूचना मिलने पर कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विवेक शुक्ला भी प्लांट (Accident In PIL In Janjgir-Champa)पहुंचे। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर और रायपुर नारायणा अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में से पांच मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

फारेंसिक की टीम पहुंची

घटना की सूचना मिलने के बाद चांपा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी के लिए फारेसिंक विभाग की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से कुछ सैंपल लिया है। जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

घटना स्थल को किया गया सील       

घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी विवेक शुक्ला ने अन्य अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया और हादसे की गंभीरता को देखते हुए जांच की दृष्टि से घटना स्थल को सील करा दिया गया (Accident In PIL In Janjgir-Champa)है। फारेंसिक विभाग की रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि घटना की वजह क्या हो सकती है।

घायलों में प्लांट के अधिकारियों के रिश्तेदार भी

यह बात भी निकलकर सामने आ रही है कि हादसे में जो कर्मचारी और मजदूर घायल हुए हैं उनमें से कुछ प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों के रिश्तेदार भी हैं। बताया जा रहा है कि इसमें से अधिकांश मजदूर दूसरे राज्य के थे।

पीआईएल में शाम पांच के लगभग फर्नेस आयल फटने से तेरह अधिकारी कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया (Accident In PIL In Janjgir-Champa)है। फारेसिंक टीम को बुलाया गया था। घटना स्थल को सील कर दिया गया है। अभी तक किसी के मौत की जानकारी नहीं है।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, दो दिन हीट वेव का अलर्ट, 44 डिग्री पहुंचा तापमान
CM हाउस में पोस्टिंग का झांसा देकर 50 लाख की ठगी: फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर बेरोजगारों से ऐंठे पैसे, जमीन-जेवर बेचकर जुटाई गई रकम
Women Assault Case Tamanar Police Action: तमनार थाना क्षेत्र में महिला से मारपीट, पुलिस की फुर्ती से आरोपी को पकड़ा
Bareilly Love Story Dowry Case: 8 साल की मोहब्बत टूटी दहेज की दीवार से, निकाह से पहले बॉयफ्रेंड ने रख दी ऐसी मांग
वकीलों ने कोर्ट रूम में जड़ा ताला, 1 घंटे तक कमरे में बंद रहे तहसीलदार, SDM की पहल पर सुलझा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Theft Case
Raigarh Theft Case : सूने मकान और ट्रेन में चोरी, अलग-अलग वारदातों में कैश-जेवरात पर हाथ साफ

Raigarh Theft Case : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Dowry Death Case Durg
Dowry Death Case Durg : दहेज प्रताड़ना से हुई नवविवाहिता की मौत, पति समेत 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा

Dowry Death Case Durg  : सुनवाई के दौरान…

Korba Bike Dispute
Korba Bike Dispute : बाइक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोस्तों की मारपीट में एक घायल

Korba Bike Dispute : इसके बावजूद मामले की…

Thar Car Accident 
Thar Car Accident : जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा, थार की टक्कर से भाई-बहन की मौत

Thar Car Accident : सूचना मिलते ही पुलिस मौके…

Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z से 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए 16 नई योजनाएं शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन
Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z के लिए 10 अगस्त से 16 योजनाएं, 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए भी नई योजना शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन

सीजी भास्कर, 5 अगस्त। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?