सीजी भास्कर, रायपुर, 4 नवंबर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में फिल्म निर्माण गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और पर्यटन के विकास को गति देने के लिए मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में प्रदेश को फिल्म हब (Chhattisgarh Film Hub) के रूप में विकसित करने और यहां की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यटन स्थलों को देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया।
यह भी पढ़ें : Bribe Case : राजनांदगांव में प्रधान आरक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
प्राकृतिक सुंदरता को मिलेगा फिल्मी मंच
मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिल्म शूटिंग के लिहाज से सिनेमैटिक और प्राकृतिक दृश्यों की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश के अनछुए प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध पर्यटन स्थलों को देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं के सामने प्रस्तुत करने की जरूरत है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में फिल्म शूटिंग के लिए उपयुक्त और संभावनाशील नए स्थलों की पहचान की जाए। इन स्थानों को विकसित करने और फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए तेजी से काम करने पर भी जोर दिया गया। इससे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन (Chhattisgarh Film Hub) के रूप में पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा
फिल्म नीति में होगा बदलाव
बैठक में राज्य की मौजूदा फिल्म नीति को अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। फिल्म निर्माताओं के लिए शूटिंग से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और आकर्षक बनाने पर जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक प्रोडक्शन हाउस छत्तीसगढ़ में शूटिंग के लिए आएं।
इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित चित्रोत्पला फिल्म सिटी के प्रस्ताव और उसकी संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। सरकार का उद्देश्य फिल्म निर्माण के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित करना और राज्य को फिल्म निर्माताओं के लिए सुविधाजनक डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है। छत्तीसगढ़ फिल्म हब (Chhattisgarh Film Hub) बनाने की दिशा में फिल्म नीति और फिल्म सिटी को महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त
स्थानीय कलाकारों को मिलेगा काम
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण गतिविधियां बढ़ने से पर्यटन क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों, युवाओं और होटल उद्योग के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। फिल्म शूटिंग के लिए नए स्थलों की पहचान और सुविधाओं के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की संभावना है।
बैठक में यह भी कहा गया कि प्रदेश की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधता को फिल्मों के माध्यम से व्यापक पहचान मिल सकती है। इससे छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर मिलेगा। फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों के विस्तार के साथ फिल्म उद्योग का नया केंद्र (Chhattisgarh Film Hub) विकसित करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
यह भी पढ़ें : Illegal Liquor Case : निचली अदालत का फैसला निरस्त, अवैध शराब तस्करी के 2 दोषियों को 2-2 साल की जेल
निफ्टेम और फूड प्रोसेसिंग पर चर्चा
उच्चस्तरीय बैठक में निफ्टेम के प्रस्तावित भ्रमण पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में तकनीकी सुविधाओं और प्रशिक्षण के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ की प्रबंध संचालक संजीता गुप्ता तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की उप सचिव आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Politics : ‘जनता राहुल गांधी को नकार चुकी है’, डिबेट चैलेंज पर मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार



